सनातन धर्म का अपमान करने वालों को दी जाए सख्त सजा :-हिंदू तख्त

Loading

चंडीगढ़:-25 जून:- आरके विक्रमा शर्मा/राजेश पठानिया/अनिल शारदा प्रस्तुति:-—  श्री हिंदू तखत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे आईटी पार्क थाने दोषियों को गिरफ्तार करने की  मांग की। साथ में संयुक्त रामलीला महासंघ चंडीगढ़ ( ट्राइसिटी) के अध्यक्ष रोहित शर्मा ,श्री हिंदू तखत चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार दुबे एवं श्री हिंदू तख्त के सैकड़ों कार्यकर्ता आईटी पार्क पहुंचे। और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। तिवारी ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन इन दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करेगा अगली रणनीति जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के दिशानिर्देशों पर बनाई जाएगी। और प्रशासन को यह बता दिया जाएगा कि सनातन का अपमान करने वाला किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा

श्री हिंदू तख्त चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार दुबे ने कहा कि जो लोग शिवलिंग के ऊपर बियर की बोतल से बीयर डाल कर अभिषेक कर रहे थे उनको फांसी की सजा होनी चाहिए एवं उनको किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा, वहीं संयुक्त रामलीला महासंघ चंडीगढ़ ( ट्राइसिटी) के अध्यक्ष समाजसेवी रोहित शर्मा ने कहा कि जो लोग और भी हैं इस शिवलिंग में बीयर चढ़ाने वाले उनकी भी गहराई से जांच होनी चाहिए हो सकता है कि कहीं ना कहीं साजिश के तहत पंजाब एवं चंडीगढ़ का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही हो रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ की सभी कमेटियां सभी सनातनी संगठन एक साथ हैं किसी भी तरह से दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा,
श्री हिंदू तखत जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज जी के दिशा निर्देशों से कार्य कर रहा है जो महाराज जी आदेश देंगे उसपर हम सब एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करवाने के लिए वचनबद्ध रहेंगे अंत श्री हिंदू तख्त चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी पंचम चौहान ने सभी हिंदू संगठनों का आभार प्रकट किया और कहा कि जिस तरह से आज सब हम मनीमाजरा थाने में पहुंचे हैं इसी तरह कहीं भी अगर सनातन की बेअदबी होती है देवी देवताओं की बेअदबी होती है हमें एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाने के लिए वचनबद्ध होना पड़ेगा इस मौके पर श्री हिंदू तख्त एवं संयुक्त रामलीला महासंघ चंडीगढ़ ( ट्राइसिटी) के सैकड़ों कार्यकर्ता आईटी पार्क थाने में पहुंचे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

652971

+

Visitors