पंचकूला:- 23 फरवरी:- हरीश शर्मा/करण शर्मा:——भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया प्रमुख डाक्टर संजय शर्मा ने कालका नगर पालिका के चुनाव प्रभारी के नाते संगठनात्मक बैठक से पूर्व कालका माता मनसा देवी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।।
उनके साथ इस मौके पर सांसद श्री रतन लाल कटारिया और पूर्व मंत्री कविता जैन व पूर्व विधायिका लतिका शर्मा सहित जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा व संगठन के गणमान्य पदाधिकारी साथ रहे।