सीएचबीसीसी ने फुल स्पोर्ट सहयोग समर्थन देने की घोषणा की आईडी को

Loading

  • चंडीगढ़:- 22 फरवरी:- राजेश पठानिया/ अनिल शारदा+ करण शर्मा:— चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड एम्पलाइज कोऑर्डिनेशन कमेटी चंडीगढ़ के प्रधान शमशेर सिंह जनरल सेक्रेटरी पवन कुमार चौहान वाइस चेयरमैन विनोद कुमार ने स्पष्ट शब्दों में इलेक्ट्सिटी डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की यूनियन को प्राइवेटेशन के खिलाफ भरपूर सहयोग समर्थन देने की घोषणा की है। शमशेर सिंह ने कहा है कि इप्लाइज यूनियनें सरकार और प्रशासन की कर्मचारियों के दमन की नीतियों का बहिष्कार और विरोध करेंगी। और आखरी दम तक अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए नैतिक और कानूनी स्तर पर डटे रहेंगे। इन मुद्दों पर चंडीगढ़ और समीपवर्ती प्रांतों की सरकारी कर्मचारियों की यूनियनें हर बार की तरह उक्त 72 घंटे के इलेक्शन ब्लैकआउट में भी नैतिक तौर पर उनके साथ जुड़ेंगे। जैसे कि पहले भी इन सब का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिलता रहा है। आज पूरे चंडीगढ़ में 72 घंटे का ब्लैकआउट है। शहर भर में अंधेरा छाया हुआ है कहीं भी अप्रिय घटना हो सकती है सड़कों पर अंधेरा है बड़ी दुर्घटनाओं का सबब बन सकता है ऐसे में तमाम सरकारी जिम्मेदार विभागीय अधिकारी और शीर्ष अधिकारी बेफिक्री की नींद अपने घरों में चकाचौंध लाइटों की जगमगाहट में सो रहे हैं। लेकिन हैरत की बात है कि कानून के रक्षकों के घरों में जरनेटरों से बिजली सप्लाई की जा रही है। या उन्हें अबाध रूप से बिजली दी जा रही है। लेकिन आम जनता इससे वंचित रखी गई है। ऐसे कानून पालकों को किस कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। यह भी साफ होना चाहिए। और कर्मचारी यूनियनें प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ तब तक रहेंगे। जब तक कि प्रशासन तक के ब्यूरोक्रेट्स आदि अधिकारियों को भी प्राइवेट के दायरे में नहीं लाया जाता है।
  • चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड एंप्लाइज कोऑर्डिनेशन कमिटी के प्रधान शमशेर सिंह जनरल सेक्रेटरी पवन कुमार चौहान और वाइस चेयरमैन विनोद कुमार ने इसी क्रम में स्पष्ट किया है कि उनकी यूनियन चंडीगढ़ प्रशासन के अगले 6 महीने तक कोई हड़ताल ना करने के फरमान का भी सिरे से विरोध करती है। और भरपूर कड़े शब्दों में निंदा भी करती है। यह तुगलकी फरमान किसी भी सूरते हाल किसी भी आधार पर स्वीकार्य नहीं जाएंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109112

+

Visitors