आज सूर्यग्रहण का सूतक भारत में रहेगा निष्क्रिय

Loading

चंडीगढ़ : 04 दिसंबर:- आरके विक्रमा शर्मा/करण शर्मा/ अनिल शारदा प्रस्तुति:— भारत देश मे प्रत्येक खगोलीय घटना का धार्मिक महत्व होता है सूर्यग्रहण भी इनमें से एक है सूर्यग्रहण पर लोग दान-पुण्य व धार्मिक अनुष्ठान करते है। सूर्यग्रहण के बार्रे में जानकारी देते हुए रत्तपुर कॉलोनी पिंजौर के उमापति महादेव मंदिर के पुजारी पंडित जनार्दन शास्त्री ने बताया कि इस बार सूर्यग्रहण 04.12.2021 को भारतीय समय अनुसार सुबह 10 बजकर 59 मिन्ट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 07 मिन्ट पर खत्म होगा। इसकी अवधि लगभग 4 घण्टे 08 मिन्ट रहेगी। पंडित जनार्दन शास्त्री ने बताया कि विशेष बात यह है कि यह सूर्यग्रहण भारत मे दिखाई नही देगा इसलिए शास्त्रोंनुसार जहा ग्रहण दिखाई नही देता वहां सूतक काल मान्य नही होता इसलिए भारत मे भी इसका सूतक काल नही माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पंडित जनार्दन शास्त्री जी से दिए गए नम्बर्स से सम्पर्क कर सकते है। साभार।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93602

+

Visitors