भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज मनाया जाएगा हर्षोल्लास से

Loading

पंचकूला:- 30 अगस्त:- अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क:—-भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज खूब धूमधाम और सामाजिक समरसता और हर्षोल्लास से  प्राचीन शिव मंदिर (समाजसेवी माता कलावती शर्मा पीपलां वाली मंदिर) सेक्टर-11 में  आयोजित किया जाएगा ।

मंदिर के पुजारी पंडित हीरामणी मिश्रा व पंडित मनोज चमोली ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर-11 में श्रीकृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिसमें श्रीहनुमान मंदिर सेक्टर -25 से सुनीता शर्मा व श्यामभाइया की श्रीराम संकीर्तन मंडली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से भक्तों को मध्यरात्रि तक अपनी प्रस्तुति से भाव विभोर करेंगे। मंदिर की सभा द्वारा इस अवसर पर सभी श्रीकृष्ण भक्तों से समस्त परिवार सहित पहुंचने का विनम्र अनुरोध भी किया गया। समाजसेवी हरीश शर्मा ने कहा कि यह महोत्सव जहां सच्चाई का प्रतीक है वहीं आपसी प्रेम प्यार व ख़ुशी, सद्भावना व भाईचारे को समर्पित है। यह महोत्सव किसी एक जाति, धर्म व रंग से संबंधित नहीं है। बल्कि सभी को अपने में समेटे हुए समानता व भाईचारे को समर्पित है। इसलिए इस महोत्सव को सभी को मिलकर मनाना चाहिए।
यह भव्य समारोह सोमवार सायं 06:00 शाम शुरू होकर रात्रि 12:00 बजे तक प्रभु श्रीराधाकृष्ण की पूजार्चना के साथ भव्य आरती के साथ चरणामृत एवं प्रसाद आए हुए सभी गणमान्यों को वितरण कर प्रभु श्रीकृष्ण के शुभाशीर्वाद से समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

656084

+

Visitors