कहां है महामारी, दहाड़े थे अखिलेश, अब पाज़ीटिव तो हुए आइसोलेट,

Loading

चंडीगढ़: 14 अप्रैल:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा:– परमपिता परमेश्वर की शक्ति के आगे बड़े-बड़े हिमालय पर्वत राख होते और गहरे समुद्र सुखा होते देर नहीं लगती है! इसी तरह अभिमानी का अभिमान चूर होते भी पलके झपकने की ही देर होती है! खबर उत्तर प्रदेश से है! जहां समाजवादी पार्टी के लख्ते जिगर राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। और उन्होंने अपने आप को घर में ही क्वॉरेंटाइन होने का समाचार अपने शुभचिंतकों और पार्टी के लाखों नेताओं कार्यकर्ताओं से सांझा किया है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा अभी-अभी मेरी कोरोनावायरस की रिपोर्ट आई है। मैंने अपने आप को सबसे अलग कर लिया है। व घर पर ही उपचार शुरू हुआ है। पिछले कुछ दिनों से जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं। उनसे विनम्र आग्रह है कि वह भी जांच करा लें। उनसे विनम्र कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती है।

बताते चलें यह वही समाजवादी पार्टी नेशनल प्रेसिडेंट अखिलेश यादव हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं, ने कहा था कि वेयर इज द पांडेमिक?? आइ एम हेयर विदाउट मास्क।। यह दहाड़ उन्होंने इसी साल के जनवरी महीने के पहले हफ्ते में मारी थी। और इसका हर ओर खूब चर्चा भी हुआ था। अखिलेश यादव ने यह भी दहाड़ मारी थी कि भारत में कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी  ही नहीं है। और कोविड-19 वैक्सीनेशन को ड्राई रन इन द कंट्री भी कह डाला था। लेकिन आज वही शेर सियार बना घर में उपचाराधीन है। कोरोना के विकराल पंजों से समाजवादी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट खुद को भी नहीं बचा पाए हैं। और इस वक्त अपने ही घर में क्वॉरेंटाइन हुए पड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12914

+

Visitors