पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का जन्म दिवस, मनाया जाएगा किसान सम्मान दिवस के रूप में

Loading

पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में हर साल की तरह  इस मर्तबा भी परम्परागत प्रचलनों से सुसज्जित ढ़ंग से मनाया जाएगा।।

  • गोण्डा :-21 दिसंबर २अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क:— पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस 23 दिसम्बर, किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र गोपालग्राम गोण्डा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक विकासखण्ड से किसानों को आमंत्रित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम आयोजन हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस, मनाया जाएगा किसान सम्मान दिवस के रूप मेंlll….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108954

+

Visitors