![]()
चंडीगढ़:- 2 जून:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा:– पंजाब भारतीय जनता पार्टी के इकाई के प्रवक्ता एडवोकेट गौरव गोयल ने आर्थिक आरक्षण का बदलाव की मांग के साथ समर्थन करने की बात कही है।। अल्फा न्यूज़ इंडिया के साथ एक छोटी सी बातचीत में युवा एडवोकेट गौरव गोयल ने कहा कि हमारे देश में आए दिन कहीं ना कहीं आरक्षण को लेकर कई प्रकार की वाद विवाद की घटनाएं, विचार विमर्श की परिस्थितियां और बेनतीजा एक दूसरे पर छींटाकशी होना आम बात है।। आजकल सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। और आर्थिक आरक्षण का मुद्दा यहां भी ट्रेडिंग टॉपिक बनकर उभरा है। और आरक्षण मुद्दा उठाने वाला ट्रेंड आरक्षण ही जातिवाद है, था । यह ट्विटर पर बहुत ही ज्वलंत मुद्दों की तरह प्रचारित प्रसारित हुआ है। इस ट्रेंड का समर्थन का दम भरते हुए भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट गौरव गोयल ने आर्थिक आरक्षण को अब आर्थिक आधार पर अमल में लाए जाने की जरूरत है।। एडवोकेट गौरव गोयल ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के बेटे बेटी को आरक्षण की क्यों कर और कब तक आरक्षण की जरूरत पड़ती रहेगी।।
अल्फा न्यूज़ इंडिया ने आर्थिक आरक्षण को अब विकसित हो रहे भारत के लिए एक दाग़ मानते हुए आर्थिक आरक्षण को जातिगत जंजीरों से मुक्त करके परिस्थितियों के आधार पर अमल में लाना चाहिए, की अपनी चिर लंबित मांग को दोहराया है।।

