24,500 का चालान सुनकर आरटीओ का दिल द्रवित,अपनी जेब से भरा चालान

Loading

चंडीगढ़ गाजियाबाद शनिवार 04.07.2026 .. आरके शर्मा अनिल शारदा दिलीप शुक्ला प्रस्तुति—-माँ का मंगलसूत्र बिका,पिता का ऑटो बचाने के लिए 24,500 का चालान फिर यह सुनकर RTO दिल द्रवित,अपनी जेब से भरा चालान किसी घर की बर्बादी होने से बचायी.
यूपी के महाराजगंज में एक गरीब परिवार की दर्द भरी कहानी।
दिव्यांग पिता राजकुमार का ऑटो था, जिस पर ₹24,500 का चालान कट गया। परिवार का एकमात्र सहारा यही ऑटो था — 6 बेटियों और एक बेटे विजय कुमार का।
18 साल के विजय कुमार ने माँ का मंगलसूत्र ज्वेलर के पास बेचकर/गिरवी रखकर सिर्फ ₹13,000 जुटाए। आधे पैसे लेकर ARTO ऑफिस पहुँचा तो उसकी मजबूरी देखकर सबका दिल पसीज गया।
लेकिन फिर जो हुआ…
RTO आर.सी. भारती ने पूरी कहानी सुनी, अपनी जेब से पूरा ₹24,500 चालान भर दिया, ऑटो का बीमा कराया, पढ़ाई छोड़ चुके विजय की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली और ऑफिस में काम भी दे दिया।
एक तरफ सख्त नियम, दूसरी तरफ इंसानियत! अल्फा न्यूज इंडिया का सैल्यूट है.
कलयुग में ऐसे अधिकारी भी हैं, जो भगवान का रूप बन जाते हैं.लोग भी दिल खोलकर इस नेक दिल महिला अधिकारी को.दुआ शाबाशी स्वस्थ दीर्घायु रहो की आशीर्वाद दे रहे हैं.

l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

791231

+

Visitors