पंचकूला ऊपरली चौंकी के मंदिर को बाहरी रास्ता मिलेगा या इस बार भी सिर्फ आश्वासन ही

Loading

पंचकूला मंगलवार 19/05/2026 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति ——-जिला पंचकूला में ऊपरली चौंकी स्थित मंदिर को बाहरी रास्ता मिल पाएगा या इस बार भी ठेंगा ही नसीब होगा। सिटी पंचकूला के नजदीक उपरली चौकी की पहाड़ियों में इच्छाधारी बाबा बालक नाथ जी का भव्य मंदिर है। जहां पर मंदिर के भगत ज्ञान सिंह के अनुसार आस्थावान लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं । ज्ञान सिंह ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यहां इस मंदिर में नगर निगम (एम सी) का चुनाव लड़ने वाले आज़ाद उम्मीदवार को विजयी बना कर ही भेजा। अब एमसी विजयी होने के बाद इसी मंदिर में माथा टेकने आये, तो वहां के लोगों ने इकट्ठे होकर अपनी गांव की समास्याओं का समाधान की मांग रखी। और विशेष कर यहां के इच्छाधारी बाबा बालकनाथ मंदिर के लिए कोई रास्ता ना होने के कारण नदी के बीचों बीच जाना पड़ता है। इन ग्रामीणों तथा मंदिर के भगत ज्ञान सिंह का कहना है कि अगर नदी के बीच की बजाय पहाड़ी के साथ-साथ रास्ता बनाया जाए। तो इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा और इस रोड़ समस्या का समाधान हो भी हो जाएगा। लेकिन अब मांग पूरी होगी यह भी देखा जाएगा कि इस गांव की समास्याओं का समाधान हो पाएगा या इस बार आजाद एमसी होने के कारण यहां के लोगों का कल्याण हो पाएगा ।ये भी अपने आप में काफी परेशान करता यक्ष प्रश्न है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

732943

+

Visitors