सिटी हार्ट के पेट्रोल पंपों पर पसरी अव्यवस्था प्रशासन खामोश

Loading


चंडीगढ़ रविवार 03/05/2026 अनिल शारदा पंकज राजपूत प्रस्तुति— चंडीगढ़ के सिटी हार्ट कहे जाने वाले सेक्टर 17 के सभी पेट्रोल पंपों की हालत खराब होने के चलते व्यवस्थाएं लचर और दयनीय हैं।। हर रात 9:00 बजे के बाद वाहनों में हवा भरवाने की असुविधा हो जाती है। सेक्टर 17 चंडीगढ़ में चार पेट्रोल पंपों की हालत दयनीय ही नहीं सोचनीय भी है।रात में 9:00 बजे के बाद वाहनों को हवा नहीं दी जाती सिर्फ बहाना दिया जाता है ग्राहकों को।। वही सिटको पेट्रोल पंप सेक्टर 17 में लगभग चार मशीनें खराब हैं। जिसके चलते ग्राहक को प्रिंट तक उपलब्ध नहीं करवाते हैं। अल्फा न्यूज़ इंडिया की पुरजोर मांग है कि अविलंब सिटको मैनेजमेंट कुंभकर्णी नींद से जागे। और चंडीगढ़ प्रशासन क्या, कब और कैसी समुचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उपभोक्ताओं को राहत दिलाएगा ? चंडीगढ़ प्रशासन और सिटको मैनेजमेंट शहर के तमाम पेट्रोल पंप पर सरप्राइज विजिट करके पुरी जांघ पड़ताल करने की जरूरत पर कार्यवाही करें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

709435

+

Visitors