श्रीमद् भगवत कथा यज्ञ ज्ञान से पूर्व 26/7 को भव्य क्लश यात्रा

Loading

चंडीगढ़ 16 जुलाई 25 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—श्री हरि सिमरन सेवा समिति चंडीगढ़ द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ ज्ञान प्रारम्भ से एक दिन पूर्व कलश यात्रा धूम-धाम से आयोजित की जाएगी। यह एक पवित्र और धार्मिक आयोजन है। उक्त कलश यात्रा 26 जुलाई 2025 शनिवार के दिन बाद दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी। यह यात्रा मकान नंबर 41, सैक्टर 46 से शुरू होगी और ज्वाला माता मंदिर, सैक्टर 45 चंडीगढ़ में पहुंचेगी। सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस भव्य यात्रा में शामिल हों और श्री भागवत भगवान की कृपा प्राप्त करने की कामना करें। पूनम कोठारी अध्यक्षा, श्री हरि सिमरन सेवा समिति चंडीगढ़ ने यह जानकारी स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा अल्फा न्यूज़ इंडिया को उपलब्ध कराई है।।
कलश यात्रा में शामिल होने वाली बहिनें जो कलश उठाएंगी। उन बहनों के लिए एक विशेष उपहार की व्यवस्था की गई है। जो श्री हरि सिमरन सेवा समिति के द्वारा दुपट्टा उपहार स्वरूप दिया जाएगा। जो एक सुंदर और पवित्र प्रतीक होगा। इसके लिए आप टोकन मकान नम्बर 41 सैक्टर 46 से प्राप्त कर सकते हैं। आसपास रहने वाली बहिनें पहले से ही अपने लिए टोकन ले सकते हैं, बाकी दूर से आने वाली बहनों को टोकन उसी दिन दोपहर 2 बजे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

574044

+

Visitors