चंडीगढ़ 21 मार्च 2025 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, सिद्धि योग, विष्टि करण और दिन शुक्रवार है। आज शीतला सप्तमी है। अल्फा न्यूज़ इंडिया के स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को सर्व कल्याण हेतु निस्वार्थ भाव से निःशुल्क परामर्श और उपाय सुझाते हुए भागवत कथा व्यास पं. राजीव कृष्ण शर्मा मो. आज दिवस को मंगलकारी कल्याणकारी बनाने के लिए सरस सरल व सहज उपाय बता रहे हैं कि आज अपने क्रोध को दूर करने के लिए मां शीतला देवी को प्रणाम करते हुए माथे पर दूध का तिलक लगाएं। सारा दिन दिमाग और दिल शांत रखें और शीतला माता का स्मरण करते हुए सिमरन करना चाहिए।
