चंडीगढ़ 14-02-2025–आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा –आम आदमी पार्टी के स्थानीय नगर निगम में पार्षद रामचंद्र यादव पर एफआईआर दर्ज की जाने की ख़बर से मिली जुली प्रतिक्रिया राजनीति में और आम रियाया में खूब चर्चा और चटखारे बटोर रही है।बीते दिन आप पार्षद रामचंद्र ने आप कार्यकर्ता सुनील टांक से मारपीट और गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी थी।मौली जागरां विकास नगर में आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद रामचंद्र यादव ने अपनी ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सुनील टांक से मारपीट की। रामचंद्र यादव ने सुनील टांक को जान से मार देने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द तक कहे। इसको लेकर सुनील टांक ने मौली जागरां थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने पार्षद रामचंद्र यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आजकल चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। भले ही यहां कांग्रेस आई और आम आदमी पार्टी का शानदार गठबंधन लोकसभा चुनाव से लेकर अभी तक खूब चर्चा में और खूब कामयाबी में गिना जाता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय नगर निगम में अपना मेयर चुने जाने के कारण बढ़ी है। और आला कमान भी खूब खुश। हई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आई जिस फंड के लिए तरस रही थी वह भाजपा का मेयर बनते ही तुरंत 92 करोड रुपए ग्रांट जारी कर दी गई थी।बताते चलें कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आई के गठबंधन को धत्ता दिखाते हुए मेयर का पद जीत कर भाजपा की झोली में डाल दिया था। इस मारपीट के पीछे भी राजनीतिक दांव-पेंच होने के कयास लगाए जा रहे हैं। शहर की एक बड़ी पार्टी इसके पीछे क्या गेम खेल रही है यह रहस्य बना हुआ है।।
