चंडीगढ़ 09-02-2025- आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति— प्रयागराज महाकुंभ 2025 से कांगड़ा चढ़ियार के लिए दुःखद खबर से चारों ओर शोक पसर गया है। चढियार से महाकुंभ मोक्षदायिनी स्नान करने गए श्रद्धालु लोगों की टेम्पो ट्रेवलर का दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ। मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई। उक्त मृतकों में चढियार का एक स्थानीय पत्रकार भी शामिल था। प्रयागराज से महाकुंभ से स्नान कर लौट रही चढ़ियार के श्रद्धालुओं की टेंपो ट्रैवलर का उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक्सीडेंट हुआ। सुरेंद्र राणा और गुड्डी देवी की मौत हो गई है। और 11 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। ईश्वर सब घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। और मृतकों को अपने बैकुंठधाम में मोक्षदायनी स्थान दें। अल्फा न्यूज़ इंडिया परिवार की मृतकों की आत्मिक शांति हेतु श्री कृष्ण जी महाराज के श्री चरणों में निस्वार्थ भाव से प्रार्थना है। परिवार को सदमा सहने का बल और मार्गदर्शन मिले।
