चंडीगढ़ 26 जनवरी 2025 आर विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अनिल शारदा करण शर्मा अश्विनी शर्मा प्रस्तुति– हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ द्वारा देश का 76 वा गणतंत्र दिवस मुनि जी मंदिर सेक्टर 23 डी चंडीगढ़ में बड़ी धूमधाम से बनाया गया। सभा के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति, व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी संजीव चढ़ा एवं मुनि जी मंदिर के पंडित दीप चन्द भारद्वाज जी द्वारा देश का तिरंगा फहराया गया। सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय गान का हर्षोल्लास पूर्वक गायन किया गया। सभी हाजरीन ने अपने-अपने विचार रखें तथा अंत में सभा के सचिव सचिन रायजादा जी ने आने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सभी सदस्यों ने चाय जलपान का आनंद लिया। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों ने अप्रैल माह में सभा द्वारा हिमाचल दिवस मनाने के बारे में जरूरी बैठक की। हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को मनाया जाता है क्योंकि 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था तथा बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल दिवस 12 अप्रैल 2025 शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाए तथा हिमाचल का मशहूर हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड को इस प्रोग्राम में आमंत्रित किया जाएगा।
