सिटी ब्यूटीफुल में कल 53 स्थानों की सफाई करेंगे 5,000 सेवादल व स्वयंसेवक

Loading

चंडीगढ़ 01 अक्तुबर : भारत  सरकार  द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान की दूसरी वर्ष गांठ के अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाऊंडेशन के द्वारा स्थानीय सन्त निरंकारी सेवादल व चंडीगढ़ की निरंकारी साध संगत के साथ मोहाली व पंचकुला के स्वयं सेवक सफाई अभियान के लिए नगर निगम का सहयोग देंगे।
            इस अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाऊंडेशन के सचिव श्री सी0एल0 गुलाटी जी व संत निरंकारी मंडल उत्तरी भारत के ब्रांचो की प्रभारी श्रीमती जोगिन्दर कौर जी विषेष रूप से दिल्ली मुख्यालय से यहां आए ताकि सफाई अभियान सफल हो ।  उन्होने ने  बताया कि स्वच्छ भारत अभियान की दूसरी वर्ष गांठ के अवसर पर नगर निगम ने चंडीगढ़ में सफाई अभियान के लिए लगभग 5,000 निरंकारी स्वयं सेवकों के सहयोग की मांग की थी। नगर निगम के इस अनुरोध पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाऊंडेशन चंडीगढ़ शाखा द्वारा नगर निगम के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि चंडीगढ़ शहर के 53 अलग अलग स्थानों पर सफाई 2 अक्तुबर को सुबह 8 बजे से लेकर 11  बजे तक की जाऐगी।
            श्री गुलाटी ने बताया कि चैरिटेबल फाऊंडेशन वर्ष 2003 से भारतवर्ष में सफाई अभियान व पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है और वर्ष 2015-16 में चैरिटेबल फाऊंडेशन 46 ने भारत के बड़े-बड़े रेलवे स्टेषनों की भी सफाई की है। इसके लिए केन्द्रीय शहरी एवं आवास मन्त्रालय द्वारा चैरिटेबल फाऊंडेशन को ब्रैंड एम्बैसडर का टाईटल दिया जा चुका है ।  स्थानीय जोनल इंचार्ज डा0 बी0 एस0 चीमा जी इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109126

+

Visitors