धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की क्राइम की रविवासरे डायरी राकेश शर्मा की

Loading



अलग-अलग स्थानों से दो ट्रांसफार्मर चोरी 

कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी: पुलिस ने गत दिवस अलग-अलग स्थानों से दो ट्रांसफार्मर चोरी होने पर अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। 
पहले मामले में पुलिस को दी अपनी शिकायत में सिकंदर मोहन एस.डी.ओ. उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम लाडवा ने बताया कि  अज्ञात व्यक्ति हाकम सिंह पुत्र पूर्ण सिंह वासी दबखेड़ी के खेतों से 20 किलोवाट का एक ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गये। जिस पर पुलिस ने थाना लाडवा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में पुलिस को दी अपनी शिकायत में रमेश कुमार एस.डी.ओ. उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम शाहाबाद ने बताया कि  अज्ञात व्यक्ति अमरसिंह पुत्र दतार सिंह वासी किशनगढ के के खेतों से 16 किलोवाट के ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गये। जिस पर पुलिस ने थाना शाहाबाद में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते एक गिरफ्तार, एक अन्य से छ: बोतल अवैध शराब बरामद    

कुरुक्षेत्र,  5 फरवरी : पुलिस ने गत दिवस एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते हुये गिरफ्तार किया जबकि एक अन्य व्यक्ति को छ: बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
इस बारे में जानकारी देते हुये पुलिस ने बताया कि पहले मामले में ए.एस.आई. राजेंद्र सिंह ने दीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह वासी फौजी कालोनी कुरुक्षेत्र को पंजाबी धर्मशाला के नजदीक सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते हुये गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर लिया गया। एक अन्य मामले में पुलिस ने जोरजमासी धन्नामासी वासी अमृतसरिया फार्म पेहवा की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छ: बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना पेहवा में मामला दर्ज कर लिया है। 

भगौड़ा घोषित एक व्यक्ति गिरफ्तार 
कुरुक्षेत्र,  5 फरवरी : पुलिस ने गत दिवस वर्ष 2011 में थाना शहर थानेसर में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में कुरुक्षेत्र की एक अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित बलबीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस बारे में जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग के एक टीम ने गत दिवस संजय कुमार जे.एम.आई.सी. कुरुक्षेत्र की अदालत से 11 अगस्त 2016 से धोखाधड़ी के मामले में भगौड़ा घोषित बलबीर सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बलबीर सिंह को वर्ष 2011 में थाना शहर थानेसर में दर्ज एक धोखाधड़ी के एक मामले में माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था। 

पुलिस ने की शहर की नाकाबंदी, 255 वाहनों का चालान   

युवा गंभीरता से करें यातायात नियमों का पालन:  एस.पी. 
कुरुक्षेत्र,  5 फरवरी : पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के आदेशानुसार गत दिवस शहर भर में लगभग एक दर्जन स्थानों पर नाके लगाये गये। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने आने-जाने वाले वाहनों और संदिगध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान लगभग 255 वाहनों के यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर चालान भी किये गये।  
इस बारे में जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला भर में कानून व्यवस्था बनाये रखने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन करवाने के लिये पुलिस द्वारा कुरुक्षेत्र में लगभग एक दर्जन स्थानों पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान थाना शहर थानेसर के अंतर्गत मोहन नगर चौक, झांसा चुंगी, बाहरी चौक टी-प्वांइट, सलारपुर रोड प्वाइंट नजदीक बी.आर. चौक, ब्रह्मा चौक 10 फुटा रोड, आयुर्वेदिक कालेज चौक, थाना सदर के अंतर्गत आई.टी.आई. के नजदीक उमरी रोड, इस्सरगढ मोड बाबैन रोड, थाना के.यु.के. के अंतर्गत थर्ड गेट चौकी के सामने, अमीन रोड टी प्वाइंट, ढांड रोड पिंडारसी बस अड्डा, पुलिस चौकी ज्योतिसर के सामने नाकाबंदी कर पुलिस कर्मचारियों ने जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने विभिन्न वाहनों की अच्छी तरह से चैकिंग की। जांच के दौरान यातयात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 255 चालान किये। जिनमें से 4 वाहनों को इम्पाउंड किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 27 चालान तीन सवारी, 8 चालान ओवर स्पीड के लिये, 92 चालान बिना हैलमेट के मोटरसाइकिल सवारों के, 6 चालान लाईन चेंज करने के लिये और 118 चालान अन्य यातायात नियमों की उल्लंघना के लिये किये गये। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे कुरुक्षेत्र पुलिस जिले में अमन शांति बनाये रखने और कानून व्यवस्था की पालना के लिये कृत संकल्प है। किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी सूरत में नियमों और कानूनों की उल्लंघना करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने बताया कि यातयात नियमों का पालन करना भी हम सभी के लिये जरुरी है। यातायात नियमों का पालन करना जहां एक ओर हमें स्वयं को सुरक्षा देता हैं वहीं हमारा सामाजिक दायित्व भी बनता है।  हम सभी को यातयात नियमों की पालना के महत्व को समझते हुये इनका गंभीरता से पालन करना चाहिये और जो व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं उन्हें भी इसके लिये सचेत करना चाहिये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हालांकि समय-समय पर पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों, कालेजों या अन्य सामाजिक मंचों पर यातायात नियमों के पालन के लिये युवाओं को जागरुक करने के लिये जागरुकता अभियान चलाये जाते हैं। इसके अलावा हर व्यक्ति का अपना सामाजिक और संवैधानिक दायित्व भी बनता है कि हम कानूनों का पालन करें और पुलिस और प्रशासन का सहयोग भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107802

+

Visitors