व्रत पर्व त्योहार जयंतियां और पुण्य तिथियों का रखें ध्यान बंद रहेंगे बैंक मत होना परेशान

Loading

चंडीगढ़; 29 सितंबर: आर के शर्मा /हरीश शर्मा/ करण शर्मा /अनिल शारदा /राजेश पठानिया प्रस्तुति:– अक्टूबर माह पूर्णतया सनातन धर्म को समर्पित रहता है। अक्टूबर माह आश्विन शुक्ल षष्ठी से कार्तिक शुक्ल सप्तमी तक रहेगा। और विक्रमी संवत 2079 महीना अश्विन कार्थिक सूर्य दक्षिणायन और शाक 1944 हिजरी  1444 नानकशाही 554 सूर्य दक्षिण गोलार्ध शरद हेमंत ऋतु है। 1 अक्टूबर को रक्तदान दिवस 2 अक्टूबर को गांधी जयंती 3 अक्टूबर श्री दुर्गा अष्टमी 4 अक्टूबर महान ना वह भी महा नवरात्रि समापन 5 अक्टूबर विजय दशमी दशहरा 6 भरत मिलाप और पापांकुशा एकादशी व्रत है 9 अक्टूबर कार्तिक स्नान प्रारंभ सर्जरी तू पूर्णिमा व्रत महर्षि वाल्मीकि जयंती 10 अक्टूबर विश्व दिमागी दिवस है 13 अक्टूबर व्रत करवा चौथ है 15 अक्टूबर स्कंद षष्ठी व्रत सातारा कार्तिक सक्रांति अहोई अष्टमी व्रत है 21 अक्टूबर को गोवत्स द्वादशी रमा एकादशी व्रत 23 अक्टूबर प्रदोष व्रत धनत्रयोदशी श्री हनुमान जयंती, धन्वंतरी जयंती, 24 को दीपावली नर चतुर्दशी है 25 अक्टूबर कार्तिक अमावस विश्वकर्मा दिवस ग्रस्त अस्त खंडग्रास सूर्यग्रहण, 26 अक्टूबर भाईदूज अंकूट गोवर्धन पूजा,27 अक्टूबर चंद्र दर्शन विश्वकर्मा पूजन कार्तिक शुक्ल तृतीया यानी 28 अक्टूबर को दूर्वा गणपति व्रत, रवि उलसानी मास शुरू, 29 अक्टूबर को सौभाग्य पंचमी और 30 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी सूर्य षष्ठी पर्व सहित 31 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल सप्तमी, सरदार पटेल जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के साथ अक्टूबर मास समाप्त होगा।।

भारत देश में नवरात्री शुरू होने के साथ त्योहारों का सत्र () भी शुरू हो गया है| वहीं अक्टूबर के महीने में तो त्योहारों की भरमार है| इस महीने एक के बाद एक लगातार त्योहार आएंगे| जिनमें दशहरा, करवाचौथ और दिवाली () जैसे कई बड़े त्योहार भी शामिल हैं| यह तमाम व्रत पर्व त्यौहार मिलकर छुट्टियों की सौगात के साथ अक्टूबर महीने में सरकारी और गैर सरकारी पब्लिक की पौ बारह बना देते हैं।

इसलिए आज हम आपको बैंक में रहने वाली छुट्टियों  को लेकर पहले से सावधान कर रहे हैं| ताकि अगर आप अक्टूबर महीने में अपना कोई बैंक काम निपटाने के लिए बैठे हैं। तो आपको घर से निकलने से पहले ही यह पता चल जाए कि किस दिन कब बैंक बंद हैं। और कब खुले हैं? और आप बैंक से संबंधित अपना कोई भी जरुरी काम समय रहते निपटा पाएं|अक्टूबर के महीने  में बैंक कुल 21 दिन बंद रहेंगे| बैंक की इन छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टियाँ भी शामिल हैं| इसके अलावा बैंकों में होने वाली इन 21 छुट्टियों में कई छुट्टियाँ ऐसी भी होंगी। जो रीजनल होंगी। यानि बैंक के संबंधित इलाकों पर निर्भर करेंगी| पेटीएम यूज करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आएगी।

एटीएम व ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

छुट्टियों के दौरान भी बैंक की एटीएम सेवा चालू रहती है| लेकिन कई बार लोगों को एटीएम में  कैश की किल्लत का सामना करना पड़ जाता है| ऐसे में सुविधा उन लोगों के लिए है जो बैंक से संबंधित ऑनलाइन लेन-देन करते हैं| इसलिए त्योहारी सीजन में भले ही बैंक बंद रहें, लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड (में पूरे कर सकते हैं| ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपबल्ध रहेगी|।अक्टूबर में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं?

आइए अक्टूबर महीने में बैंकों में रहने वाली छुट्टियों पर एक सरसरी नजर दौडाते हैं।

1 अक्टूबर 2022 : बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग के चलते सिक्किम में 1 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर 2022 : गांधी जयंती- इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं, लेकिन अबकी बार रविवार भी साथ पड़ गया और रविवार को तो वैसे भी हर जगह बैंकों में छुट्टी होती है|

3 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) पर सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा(नवमी) के चलते कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) के चलते मणिपुर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दसैन) के चलते गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।

8 अक्टूबर 2022 : दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

9 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

13 अक्टूबर 2022 : करवा चौथ के चलते शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे।

14 अक्टूबर 2022 : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के चलते जम्मू और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।

16 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

  • 18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू होने के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अक्टूबर 2022 : रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर 2022 : काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन (दिवाली)/नरक चतुर्दशी के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल के अलावा पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा के चलते गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष के चलते अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर 2022 : भाईदूज के चलते गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ जोन में बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 अक्टूबर : 2022 रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के चलते रांची, पटना और अहमदाबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे।।
  • अल्फा न्यूज इंडिया अपने तमाम पाठकों सहित बैंकों को अपने दिनचर्या के कामों के लिए जाने वाले ग्राहकों को तर्क किया जाता है की छुट्टियां रहने के कारण उन्हें परेशानी ना हो इसलिए यह टाइम टेबल देख कर ही घर से बैंक के कार्य के लिए निकले ताकि बैंक के मुख्य द्वार पर ताला देखकर आपको मायूसी निराशा हताशा पेश ना आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20120

+

Visitors