पांच समाज सेवियों को नवीन जिन्दल ने दी श्रद्धांजलि

Loading

मैं कुरुक्षेत्र वासियों के सुख-दुख का साथी: नवीन जिन्दल
विश्वपाल गोयल, केसर दास गंभीर, गुलाब चंद गोयल, गुलशन नरुला, मोहन लाल अग्रवाल, समेत पांच समाज सेवियों को नवीन जिन्दल ने दी श्रद्धांजलि
कुरुक्षेत्र ;  5 मई ; राकेश शर्मा /आरके विक्रमा शर्मा ;—— राजनीति को समाज सेवा के रूप में साकार करने वाले कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल ने कहा कि वह क्षेत्रवासियों के सुख-दुख के साथी हैं। हरियाणा के पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री ओपी जिन्दल ने उनका नाता कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के निवासियों से जोड़ा था, जिसे निभाने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
                                                 श्री जिन्दल ने आज वैश्य-अग्रवाल पंचायत, कुरुक्षेत्र के प्रधान श्री विश्वपाल गोयल टिक्कू, शाहबाद के समाजसेवी श्री केसरदास गंभीर, श्री गुलाब चंद गोयल, श्री गुलशन नरुला एवं श्री मोहनलाल अग्रवाल को उनके निवास स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वह कुरुक्षेत्रवासियों की सेवा में सदैव समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवारों को धैर्य बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं, उनके पास हैं।
                                                         

इस अवसर पर उनके साथ पवन गर्गं महासचिव, मेवा सिंह, सुनीता नेहरा, बिमला सरोहा, मेहर सिंह रामगढ़ बलबीर गुप्ता, पृथ्वी सिंह तुर्क, सुरेन्द्र फौजी, सुरेन्द्र मित्तल, सुभाष पाली, सुभाष बारना, निशी गुप्ता, दर्शन खन्ना, अमित गर्ग शैंकी, नवीन बंसल, गौरव शर्मा, विवेक बंसल, अंकित गर्ग, हरिओम अग्रवाल, सुरेश राणा, गौरव सिंगला, अतुल यादव, रजनीश गुप्ता, अशोक गर्ग, राम मूर्ति, सुरेन्द्र गोयल, जयपाल पांचाल, राकेश अग्रवाल, जसमेर सुनारियों, जंगशेर जैनपुर, रोहित गर्ग, महिन्द्र पाल शर्मा, नलिन गोयल, सुनील गोयल, सोहन लाल अग्रवाल, विनोद गर्ग  व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94457

+

Visitors