मौली जागरां में नव निर्माण स्कूल को कन्याओं का विद्यालय बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

Loading

चंडीगढ़ 3 जून:- आरके विक्रमा शर्मा /राजेश पठानिया/ अनिल शारदा/हरीश शर्मा:— स्थानीय गांव मौली जागरां क्षेत्र निवासी शशि शंकर तिवारी जाने-माने समाज सेवक और सियासतदान ने चंडीगढ़ के प्रशासक से लिखती रूप में पुरजोर मांग की है कि मौली जागरां में नव निर्माणाधीन विद्यालय को कन्याओं के लिए आरक्षित किया जाए। ताकि इन गांवों और कॉलोनियों की कन्याए स्वतंत्र रूप से बिना भय और  असमाजिक तत्वों से दूर रहते हुए अपनी शिक्षा ग्रहण कर सकें।

बताते चलें कि मौलि कंपलेक्स और चरण सिंह कॉलोनी के साथ-साथ मौली गांव, विकासनगर और रायपुर कलां सहित मक्खन माजरा में मौजूदा दौर में छे(6) स्कूल शिक्षा मुहैया करवा रहे हैं। इन स्कूलों में हजारों विद्यार्थी लड़के लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन इन स्कूलों के आसपास का वातावरण छेड़खानी अश्लील हरकतों और गुंडागर्दी फिकरे बाजी का अड्डा बन कर प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी को ठेंगा दिखा रहे हैं। कन्याओं को लेकर अक्सर मारपीट और रंजिश बाजी के अनेकों किस्से अखबारों की सुर्खियां बनते रहते हैं। और यह असामाजिकता पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है। इन तमाम क्षेत्रों में पुलिस थाना चौकी आदि ऊंट के मुंह में जीरा है। खुद वर्दी की हिफाजत खतरे में रहती है।।

शशि शंकर तिवारी से पहले भी गैर सरकारी एक सामाजिक संस्था हिंद संग्राम परिषद पंजीकृत भारत ने भी निर्माणाधीन स्कूल को कन्याओं को समर्पित किए जाने की चंडीगढ़ प्रशासन से पुरजोर मांग की थी। यही नहीं हिम एकता वेलफेयर महासंघ ट्राइसिटी की जनकल्याण कार्यों में जुटी संस्था और सिद्ध पौणाहारी सर्व सांझा लंगर सेवा ट्रस्ट पंचकूला ने भी इस मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन से इस ओर गंभीरता से विचार कर अमलीजामा पहनाए जाने की मांग की थी।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20060

+

Visitors