चाकू से सरेराह गोद डाला युवती ने खुलेआम युवक को

Loading

चाकू से सरेराह गोद डाला युवती ने खुलेआम युवक को 
चंडीगढ़ /मुंबई  : 19 सितम्बर ; आरके शर्मा विक्रमा /अरुण कौशिक ;—– आज प्यार वही परवान समझा जा रहा है जहाँ युवक युवती का कत्ल सरेआम करता है और फिर कानून को पैरों तले रौंदता हुआ अगले शिकार की सम्मत बढ़ा जाता है ! ऐसा ही दर्दनाक वाक्यात देखने को मिला मुंम्बई स्थित  चंद्रपुर में एक लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड को बीच सड़क पर चाक़ू से गोद-गोदकर बुरी तरह लहूलुहान क्र ज़ख़्मी कर दिया। इसी दर्दनाक घटना में हांथ में चाक़ू लिए लड़की का अपने बॉयफ्रेंड पर हमला करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।जहाँ इस वीडियो में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से अपनी ज़िन्दगी की भीख मांग रहा है और लड़की चाक़ू से उस पर ताबड़ तोड़ हमला कर रही है।फ़िलहाल पुलिस में आरोपी लड़की को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना सोमवार रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़का और लड़की के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी ! तभी लड़की ने अचानक एक लंबा सा चाक़ू निकाला और लड़के पर हमला कर दिया। लड़की ने एक के बाद एक उसपर पांच वार किये। इससे पहले की लड़की उस पर और हमला करती खून से लथपथ लड़का उठकर भागने लगा। लड़की भी उसके पीछे भागी और फिर कई हमले किये। ये सब बीच सड़क पर काफी देर तक चलता रहा। वहां खड़े लोगों ने खड़े होकर इस पूरी घटना का वीडियो तो ज़रूर बनाया लेकिन किसी ने भी लड़की को रोकने की कोशिश नहीं की। जब लड़का वहां गिर गया तब पुलिस मौके पर पहुंची उसे अस्पताल पहुँचाया। लेकिन तब तक लड़की फरार हो चुकी थी। 
ये भी बताया जा रहा कि वाक्यात पूरी तरह आपसी जान पहचान और फिर उपजी रंजिश का लगता है ! दोनों में क्या रिश्ता रहा होगा कब से रहा होगा और फिर टूटने के पीछे का मूल कारण भी इन सब को मालूम है ! इलाके में दहशत है बेशक वर्दी की मौजूदगी बनने से कोई और स्नैचिंग्स तक से बचना !   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

110892

+

Visitors