ओलावृष्टि के चलते बढी ठंड जारी रहेगी बरसात

Loading

शिमला : 11मई : आरके शर्मा विक्रमा :— मैदानी इलाकों में जल्दी ही ठंडी हवाओं के थपेड़े महसूस किये जायेंगे। क्योंकि हिमाचलप्रदेश के ऊपरी भाग में स्थित अनेक पहाडों पर खूब बर्फबारी जारी है। चंडीगढ़ में भी बरसात अपने कौतुक लुका छिपी के साथ जारी रखे हुए हैं।
राजधानी शिमला के ठियोग फागू कुफरी में भारी ओलावृष्टि हुई। पुष्ट खबर अनुसार कुफरी व ठियोग व फागू में उक्त कारण के चलते ही एनएच 5 पर भारी जाम लगा हुआ है। कुफरी से छराबड़ा तक छोटे व बड़े वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई है। भारी व लगातार हुई ओलावृष्टि के कारण हालात बर्फबारी जैसे हो गए है। गाड़िया यहां वहां पर फिसल रही है। इसी कारण छराबड़ा से लेकर ठियोग तक जगह जगह पर जाम लगा हुआ है। लोकल व बाहरी यात्रियों को अपने अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में भी भारी परेशानी पेश आ रही है। प्रशासन मुस्तैदी से जाम को हटाने के लिए उचित कदम उठा रहा है। लेकिन बर्फबारी से व ट्रेफिक जाम से निजात मिलने की उम्मीद अभी तक कोई भी नहीं है।।।
हिमाचल में अधंड और ओलावृष्टि ने की लाखों रूपयों की फसलें तबाह हो गईं हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी से पारा लुढका।। यह सब अगामी 17 मई तक जारी रहेगा। मौसम खराब से भय व असुरक्षा की भावना को बल मिला।
चंडीगढ़ में दिन के मुकाबले रात में ठंडक बनी रहेगी। रात को बरसात जारी रहने के कारण ठंडी हवा चल सकती है।। रात का पारा भी लुढकेगा। लोगों ने गर्मी के मौसम में बरशा के कारण राहत की सांस ली है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6921

+

Visitors