स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रविवार को एसएनएस भवन में
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रविवार को एसएनएस भवन में चंडीगढ़ : अल्फा न्यूज़ इंडिया ;—– सतगुरू माता संविदर हरदेव जी महाराज के आर्शीवाद से सन्त निरंकारी चैरीटेबल फाऊंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर सन्तनिरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 15 डी चण्डीगढ़ में रविवार 10 दिसम्बर को सुबह 8ः30 बजे से दोपहर बाद तक लगाया जा रहा है । इसरक्तदान शिविर का उद्देश्य संसार में भाईचारे की स्थापना करना है। इस शिविर का उदघाटन डा0 नीलम मरवाहा, प्रध्यापक एंव अध्यक्ष, रक्तदान औषधी विभाग, पी0 जी0 आई0 चंडीगढ़ के कर कमलों द्वारा सुबह 11.00 बजे होगा होगा ! संत निरंकारी मिशन एक अंन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक मिशन है जो कि मानव मात्र की भलाई के लिए हर पहलू पर तत्पर रहते हैं ! और यह भारत में स्वैच्छा से रक्तदान करने वाली अग्रणी संस्था है।

