यूसी न्यूज व् डॉ दीपाली भारद्वाज की प्रशंसनीय पहल पर नारी समाज गौरवन्वित ; मोनिका शर्मा आभा

यूसी न्यूज व् डॉ दीपाली भारद्वाज की प्रशंसनीय पहल पर नारी समाज गौरवन्वित ; मोनिका शर्मा आभा  चंडीगढ़ ; 28 ; मई : आरके शर्मा विक्रमा /अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—–आज पर्दे में घुट घुट कर बंधुआ जीवन जीने वाली नारी मर्दों के कंधे से  कंधा मिला कर नित नए आयाम स्थापित कर रही  है ! बल्कि अनेकों विषयों…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर 14 पर्वतीय पर्यटक स्थानों पर सफाई अभियान

 संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर  14 पर्वतीय पर्यटक स्थानों पर सफाई अभियान चण्डीगढ :25 मई : अल्फान्यूज इंडिया ;— गत वर्षों की भांति अगामी 5 जून,  को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसमें योगदान करते हुए संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन देश के 7 राज्यों के 14 उन पर्वतीय स्थानों पर एक विशालसफाई अभियान चलायेगा जहां गर्मी के दिनों में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही पौधारोपणभी किया जायेगा। इस दिन धरती के बढ़ते हुए तापमान से जो पर्यावरण संकट उत्पन्न हो रहे हैं !उनके प्रति जन-जन में जागरुकता लाने का प्रयास किया जायेगा। यह जानकारी श्री कृपा सागर जी मेम्बर इंचार्ज प्रेस एवंपब्लिसिटी सन्त निरंकारी मण्डल ने दी । संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिये भारत को विश्व भर में सबसे अग्रणी देश घोषितकिया है और विषय दिया है प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें। इसका अर्थ है कि इस दिन विश्व भर में प्लास्टिकप्रदूषण को समाप्त करने के लिये मिलजुल कर अभियान चलाया जायेगा जिसका नेतृत्व भारत करेगा। इस वर्ष इस अभियान में हजारों की संख्या में अपनी नीली टी शर्ट व टोपी पहने  फाउण्डेशन के सेवादार तथा खाकी वर्दी पहने निरंकारी सेवादल के पुरूष सदस्य एवं नीली व सफेद वर्दी पहने हुये महिलायें भाग लेंगी। इसके अलावा अनेक श्रद्धालु भक्त व स्थानीय  नागरिक भी योगदान देंगे। इस वर्ष जो 14 स्थान चुने गये हैं उनमें उत्तराखण्ड में मसूरी, ऋषिकेश वनैनीताल, हिमाचल प्रदेश में शिमला,मनाली व धर्मशाला, महाराष्ट्र में महाबलेश्वर, पंचगणि, खण्डाला और लोनावाला, राजस्थान में माउण्ट आबू, पश्चिम बंगाल में दार्जीलिंग, सिक्किम में गेंगटोक एवं तमिलनाडु में ऊटी शामिल हैं। प्रत्येक स्थान पर प्रातः 7ः30 बजे स्वेच्छा से सेवा करने वाले सभी सदस्य एकत्रित होंगे और दोपहर 12ः30 बजे तक अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम का आरम्भ प्रार्थना से किया जायेगा। फाउण्डेशन के युवा कलाकार कार्यकर्ता ’प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ इस विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगे। बच्चे ’प्लास्टिक का प्रयोग न करें’ लिखी हुई तख्तियाँ व बैनर प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सम्मिलित सभी सदस्य संकल्प लेंगे कि आगे भी हम सदैव इसके प्रति जागरूक रहेंगे। अन्य गतिविधियाँ :— संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न प्रकार से मानवता की सेवा के लिये भी सदैव समर्पित रहा है। आज मिशन देश में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाली अग्रणी संस्था है।  वर्ष 1986 से लेकर अब तक मिशन के द्वारा 5647 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया  जा चुका है! जिनमें 9,72,150 यूनिट रक्तदान किया गया।संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा वर्ष 2017.18 के दौरान 514 रक्तदान शिविर लगाये गये !जहाँ 83,141यूनिट रक्तदान किया गया जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान है। इस वर्ष मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को एक ही दिन में 84 रक्तदान शिविर आयोजित किये गये और 19,307 यूनिट रक्तदान किया गया। आज संत निंरकारी मिशन संत निंरकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन के तत्वावधान में 4 अस्पताल, 133 डिस्पेन्सरियाँ व 9 पैथालॉजिकल प्रयोगशालाओं का संचालन धमार्थ रूप से कर रहा है। यह अस्पताल दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता व आगरा में स्थित हैं जबकि डिस्पेन्सरियाँ देश भर में सेवा कर रही हैं।प्रत्येक वर्ष समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर लगभग 20 लाख लोग यहाँ चिकित्सा प्राप्त करते हैं। फाउण्डेशन मोतिया बिन्द स्वास्थ्य परीक्षण, हृदय परीक्षण,रक्त की कमी की जाँच हेतु शिविरों का आयोजन भी समय-समय पर करता रहता है। मिशन दिल्ली में सभी सुविधाओं से सुसज्जित संत निरंकारी हेल्थ सिटी का निर्माण भी करने जा रहा है। मिशन का पहला ब्लड बैंक मुम्बई के विले.पार्ले में स्थित है। मिशन दिल्ली व देश के अन्य क्षेत्रों में 2 कालेज व 18 विद्यालय चला रहा है। इसके अलावा 55 सिलाई व कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र हैं जिनमें विधवा तथा जरूरतमंद महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। युवाओं को विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रम के द्वारा जैसे कि कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं संचार कौशल की योग्यता प्रदान कर उन्हें सहायता प्रदान की जाती है। संत निरंकारी मिशन सफाई तथा वृक्षारोपण अभियान पिछले कई दशकों से आयोजित कर रहा है। इसे अन्य समाज कल्याण गतिविधियों के साथ और अधिक व्यवस्थित व बेहतर ढंग से चलाने के लिये वर्ष 2010 में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन की स्थापना की गई।  प्रधानमंत्री  के ’स्वच्छ भारत अभियान’ जिसका आरम्भ 2 अक्तूबर, 2014 को किया गया ! इस अभियान मेें फाउण्डेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2015 में फाउण्डेशन को देश में इस अभियान के ब्राण्ड एम्बेस्डर के रूप में नियुक्त किया गया। प्रत्येक वर्ष फाउण्डेशन ने देश भर में ऐतिहासिक स्थलों, समुद्र व नदियों के तटों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाये।

Read More

बाबा बालकनाथ जी के नामित ज्येष्ठ माह का ज्येष्ठ रविवार की धूम जारी

बाबा बालकनाथ जी के नामित ज्येष्ठ माह का ज्येष्ठ रविवार की धूम जारी  चंडीगढ़ ; 20 मई ; आरके शर्मा विक्रमा /मोनिका शर्मा ;—- आज धर्म समाज के मुताबिक  और धर्मप्रज्ञ पंडित रामकृष्ण शर्मा जी के भवविचार मुताबिक ज्येष्ठ माह का आज जेठा यानि ज्येष्ठ रविवार का दिवस बाबा बालक नाथ के नामित ध्याया मनाया जाता है…

Read More

अदिति ने आईसीएसइ मैट्रिक में पाए 92 प्रतिशत

अदिति ने आईसीएसइ मैट्रिक में पाए 92 प्रतिशत चंडीगढ़ ; 18 मई ; करण शर्मा/एनके धीमान ;—-  पिता की अथक मेहनत की कमाई और माँ द्वारा रातदिन करवाई गई पढ़ाई और खुद कुछ हासिल करने की भगीरथी कामना की ही बदौलत सेंत स्टीफन स्कूल की दसवीं की छात्रा अदिति शर्मा ने अपने बलबूते पर आईसीएसई में 92 प्रतिशत…

Read More

मुम योगी को गाली ने वर्दी और भक्तों को डाला सांशत में

मुम योगी को गाली ने वर्दी और भक्तों को डाला सांशत में  यूपी /बस्ती /चंडीगढ़ ;10 मई ; आरके शर्मा विक्रमा /एनके धीमान /करणशर्मा ;—  दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मुल्ख के सबसे बड़े प्रान्त के मुख्यमंत्री को खरी खोटी सुनाने और वो भी  अभद्र भाषा में सुनना सुनाना  खाला जी का बाड़ा नहीं है !…

Read More

जन गण मन रचेयता को जयंती पर किया स्मरण

जन  गण मन रचेयता को जयंती पर किया स्मरण चंडीगढ़ ; 7 मई ; आरके शर्मा विक्रमा /करण शर्मा ;—– जनगणमन राष्ट्रीय गरिमा की ओज से परिपूर्ण राष्ट्रीयता का द्योतक है ! इस के रचेयता प्रथम ;नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर थे जिनको आठ वर्ष की आयु में कविता लिखने का शौक परवान हुआ था…

Read More

एकम की मर्डर हिस्ट्री सी सूटकेस में पैक माँ बेटी की डेड बॉडी

एकम की मर्डर हिस्ट्री सी सूटकेस में पैक माँ बेटी  की डेड बॉडी चंडीगढ़ ; 30 अप्रैल ; आरके शर्मा विक्रमा /करण शर्मा ;—–मोहाली में छह फुट लम्बे अपने ही पति का मर्डर करके 2×2 फ़ीट के नए सूटकेस में पैक करके ठिकाने लगाने जा रही पंजाबी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी थी ! ये खबर…

Read More

शनिचरी संक्रांति, वैसाखी,विष्णु मास नाना प्रकार से मनाया

शनिचरी संक्रांति, वैसाखी,विष्णु मास नाना प्रकार से मनाया  चंडीगढ़ ; 14 अप्रैल ; आरके शर्मा विक्रमा ;—-आज शनिवार दिवस का अपना खूब महत्व स्थापित हुआ जब आस्थावानों ने संक्रांति वो भी शनिवार को पड़ने के चलते ताल तालाबों नदियाँ कुपो, सरोवरों सहित गंगा सरस्वती जमुना संगम सहित देश की अनेकों बड़ी छोटी नदियों में मन तन…

Read More

सलामन के बाद अब चिकारा मांस के भक्षण के नौ आरोपियों को भी होगी ? सजा

बीजेपी के शासन में किन्नरों को भी नहीं बख्शा, पायल की दर्दनाक मौत मध्य्प्रदेश [सीहोर] /चंडीगढ़ ; 2 अप्रैल ; आरके  विक्रमा ;—– समूचा देश भारतीय जनता पार्टी  बागडोर और मार्गदर्शन में नित नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है ! अब ये अलग बात है की ये मील के पत्थर नन्ही बच्चियों को…

Read More

महावीर जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएं

महावीर जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएं चंडीगढ़ /नईदिल्ली/मुंबई /जयपुर ; 28 मार्च ; अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;–समूचा विश्व भगवान महावीर जी की पावन जयंती खूब उत्साह  से मना रहा है ! भगवान महावीर अहिंसा के पुजारी व् प्रेम की प्रतिमूर्ति समर्पण त्याग के पुंज और ज्ञान के अथाह भंडार थे ! जिनके रोम रोम में…

Read More

658851

+

Visitors