कार के अंदर जिंदा जला 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर, दर्दनाक खौफनाक मौत

Loading

पंचकूला जीरकपुर बुधवार 25 नवंबर 2026 हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा करण शर्मा—– जीरकपुर और पंचकूला की हदबंदी पर स्थित पीरमुछल्ला का रहने वाला साहिल शर्मा परिवार का इकलौता सहारा था, जिसने अभी महज 36 ही बसंत बहारें देखी थीं अपनी ही कार में लगी आग में बुरी तरह से झुलस गया। साहिल की कर ने जब आज पड़ी तब साहिल अपनी कार में ही सवार था। कर इतनी भयानक और जल्दी फैल गई की साहिल को बाहर निकलने का मौका तक ना मिला आखिर उसे दरवाज़ा तोड़कर कार से बाहर निकाला।
पंचकूला अर्बन एरिया में एक कार में आग लगने की एक दर्दनाक घटना में 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर साहिल शर्मा की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि साहिल कार के अंदर ही फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए कार का दरवाजा तक तोड़ना पड़ा, लेकिन उसे बचाया न जा सका। इस हृदयविदारक घटना ने एक परिवार का एकमात्र सहारा छीन लिया।
मृतक साहिल शर्मा पंचकूला के साथ लगते पीरमुछल्ला का निवासी था। वह इंटीरियर डिज़ाइनर था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। साहिल की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ ही नहीं टूटा बल्कि दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ भी गया। इस दर्दनाक हादसे में साहिल की मौत पर हर और सन्नाटा पसरा हुआ है। मातम छा गया है परिजनों का रोल रो कर हाल बेहाल है। साहिल हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का धनी था। स्थानीय लोगों की प्रशासन से गुहार है पीड़ित परिवार के लिए कोई आर्थिक मदद जरूर जुटाई जाए। हो सके तो साहिल की बीवी को सरकारी विभाग में कोई नौकरी दी जाए, ताकि घर का गुजारा चलता रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1028922

+

Visitors