![]()
चंडीगढ़ पंचकूला रविवार 22/11/2026 आर विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति—जिला रोहतक में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव करवाने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका पर 21 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें न्यायमूर्ति त्रिभुवन ने सरकार से 10 दिसंबर तक जवाब मांगा है।याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता केशव अत्री ने बताया कि संस्था पर 2014 से प्रशासक बैठा हुआ है, जिस कारण संस्था का विकास नहीं हो रहा। संस्था के सदस्य तो चुनाव करवाना चाहते है, लेकिन चुनावों में अड़चन राजनीति के कारण आ रही है। सरकार चुनाव करवाना नहीं चाहती, जिस कारण उन्हें कोर्ट का रास्ता अपनाना पड़ा। इतने लंबे अरसे से प्रचारिणी सभा के चुनाव न करवाए जाने के पीछे की संदिग्ध मनसा सामने आती है आखिर कुंडली मारकर एकाधिकार जमा कर बैठने का औचित्य ही क्या है?? यह अपने आप में ही एक बड़ा सवाल पैदा करती है! दुनिया को मार्ग दिखाने वाली ब्राह्मण कौम खुद ही दिशाहीन हो जाएगी तो देश समाज की दशा कौन संभालेगा।।


