श्री सनातन धर्म मंदिर में डांडिया नृत्य भंडारा कन्या पूजन सम्पन्न –अरुणेश

Loading

चंडीगढ़ 20 अक्टूबर 2026 आर के विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा प्रस्तुति— स्थानीय *श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 11, में गरबा तथा डांडिया उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।*महानवमी के उपलक्ष में आज सुबह *101 कन्याओं* का विधिवत पूजन किया गया। कन्याओं के चरण धोने के बाद उनका श्रृंगार किया गया। कन्याओं को भोजन उपरान्त, पाठ्य सामग्री तथा दक्षिणा दी गई।कन्या पूजन के बाद ब्रह्म भोज हुआ तथा दोपहर को *विशाल भंडारा* वितरित किया गया जिसमें लगभग *750 भक्तों* ने प्रसाद ग्रहण किया।सायं काल *गरबा तथा डांडिया उत्सव* बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें लगभग *250 भक्तों* ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।गरबा तथा डांडिया उत्सव का आयोजन *श्री सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र* के नेतृत्व में किया गया।*मुख्य अतिथि:**• श्री एस एस गर्ग, जज साहब**• श्री एस के अग्रवाल, जज साहब**• डॉक्टर यशपाल शर्मा, HOD, Cardiology, PGI**• श्री बीपी अरोड़ा, अध्यक्ष हिंदू पर्व महासभा*कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ईश्वर चंद्र बंसल चेयरमैन , सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 11 द्वारा की गई ।श्री अरुणेश अग्रवाल प्रधान, श्री राहुल बंसल मुख्य सचिव, श्री परवीन गोयल उप प्रधान, श्री पंकज कश्यप उप प्रधान, श्री सत्येंद्र जी उप प्रधान, श्रीमती पायल गुप्ता सह सचिव ने बड़े हर्ष के साथ अतिथियों का स्वागत किया तथा आयोजन में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

997757

+

Visitors