जेएंडके सियासती भूचाल बनेगा ज्वालामुखी 25 विधायक होंगे बागी तख्तापलट की अशंका

Loading

चंडीगढ़ +जम्मू-कश्मीर सोमवार 2/11/2026 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—– स्थानीय जे एंड के राजनीति में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के भीतर असंतोष खुलकर सामने आया है। पार्टी के 25 विधायकों ने रविवार को नेतृत्व के सामने अपनी मांगें रखते हुए 14 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस घटनाक्रम से जम्मू-कश्मीर सरकार के सामने राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है।मुख्यमंत्री के सलाहकार को हटाने की मांग करते हुए असंतुष्ट विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी को उनके पद से हटाने की मांग की है। विधायकों का आरोप है कि सोगामी पार्टी नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं और संगठन के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। विधायकों ने अक्टूबर में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए गए चार नए मंत्रियों को भी हटाने की मांग की है। सरकार और संगठन के कामकाज में बदलाव किया जाना चाहिए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायकों की ओर से दिए गए अल्टीमेटम के बाद विधायकों ने साफ संकेत दिया है कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे सरकार से समर्थन वापस लेने पर विचार कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

978478

+

Visitors