![]()
चंडीगढ़.. बृहस्पतिवार 29 अक्टूबर 2026 आर विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—– स्थानीय
रामदरबार में स्थायी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की लंबे समय से चली आ रही माँग अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पूर्व मेयर श्री कमलेश बनारसी दास जी ने रामदरबार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाने के साथ-साथ स्थायी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की माँग को लगातार उठाया और इसके लिए प्रयास किए। आज इस परियोजना के लिए जगह साफ होने के बाद क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।इस संबंध में सांसद श्री मनीष तिवारी जी से भी आग्रह किया गया है कि वे अपनी सांसद निधि से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग प्रदान करें, ताकि इस परियोजना को जल्द से जल्द आगे बढ़ाया जा सके।यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केवल रामदरबार के बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि हल्लोमाजरा, बहलाना और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों एवं युवाओं के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। इससे उन्हें खेलों के लिए बेहतर सुविधाएँ, अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर और आगे बढ़ने का मंच मिल सकेगाlllहमारे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उनमें देश-विदेश में अपनी और अपने देश की पहचान बनाने का जज्बा है। लेकिन उचित मैदान, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण अनेक प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी क्षमता दिखाने का पूरा अवसर नहीं मिल पाता। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से ऐसे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेलों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
एक बार हमने एथलीट चैंपियनशिप करवाई जिसका नतीजा यह निकला की पहलीबार dav से रामदरबार का स्कूल एथलीट चैंपियनशिप जीता तब हमने सोच लिया था स्टेडियम के लिए यह रामदरबार के लोगों का लगभग 15 वर्षों से देखा जा रहा सपना है और अब इसे साकार करने की दिशा में एक नई शुरुआत हो रही है। हमारा प्रयास है कि यह सपना जल्द हकीकत बने और क्षेत्र के बच्चों को खेलों के लिए बेहतर सुविधाएँ मिलें।रामदरबार के विकास के लिए पार्कों के नामकरण और सुविधाओं को योजनाओं एवं नक्शों में शामिल करवाने के लिए भी प्रयास किए गए हैं। इनमें कैक्टस पार्क, कुशल पार्क, चिल्ड्रन पार्क और स्पोर्ट्स पार्क जैसे पार्क शामिल हैं। क्षेत्र में खेल और मनोरंजन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इन प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस अवसर पर संबंधित जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि परियोजना का काम जल्द शुरू हो सके और रामदरबार सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके।हमारा संकल्प है कि रामदरबार और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित अवसर मिलें, हमारे बच्चे खेलों में आगे बढ़ें और देश-विदेश में अपने क्षेत्र तथा देश का नाम रोशन करें।


