जीएमसीएच-32 की पुरानी पनाह सराय में लंगर सेवा शुरू, परिजनों को मिलेगा मुफ्त भोजन

Loading

चंडीगढ़ रविवार 25/10/2026 आर के विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—- जीएमसीएच-32 की पुरानी पनाह सराय में लंगर सेवा शुरू होने पर परिजनों को अब मुफ्त भोजन उपलब्ध होगा। स्थानीय सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच की पुरानी पनाह सराय में बीते कल शुक्रवार को मरीजों के परिजनों के लिए मुफ्त लंगर सेवा शुरू हुई। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने “धन गुरु राम दास लंगर सेवा” की इस पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने परिजनों को भोजन परोसने के साथ उनके बीच बैठकर लंगर भी छका। कटारिया ने कहा कि यह सेवा गुरु नानक देव जी के ‘वंड छको’ और ‘सरबत दा भला’ के संदेश को आगे बढ़ाती है। इससे अस्पताल में मरीजों के साथ रुकने वाले परिजनों और अन्य जरूरतमंदों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में प्रशासन के मुख्य सचिव राजेश प्रसाद, अस्पताल अधिकारी और सेवा संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

961573

+

Visitors