![]()
चंडीगढ़ रविवार 18.10.2026 आरके विक्रमा शर्मा/हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति— हिमाचल प्रदेश में बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिझड़ी के गाँव टिक्कर निवासी श्री रोहित नेगी जी को वर्ष 2026 में विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में स्थान प्राप्त करने पर समाज सेवक परोपकारी पंडित आरके शर्मा पंचकुला ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए नेगी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं. अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़ी इस उपलब्धि से समस्त गांव वासियों के साथ साथ पूरा प्रदेश और देश भी गौरवान्वित है।आप भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करें, यह मंगलकामना अल्फा न्यूज इंडिया की है।ll


