पितृ पक्षीय श्राद्ध के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय श्रीराम कथा छह अक्तुबर से श्री परशुराम भवन में— यशपाल तिवारी

Loading

चंडीगढ़ शनिवार 03 अक्तुबर 2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—-प्रत्येक वर्ष अश्विन माह के कृष्ण पक्ष में जीव की मृत्यु की तिथियों के अनुसार श्राद्ध किया जाता है।
इन्हें ही श्राद्धपक्ष या पितृपक्ष कहा जाता है। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष और अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति पितृपक्ष के अंतर्गत भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ में इस वर्ष प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री द्वारा 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रभु श्री राम कथा का आयोजन प्रतिदिन सांय 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा और कथा के उपरांत प्रसाद तथा लंगर की व्यवस्था भी रहेगी। भगवान परशुराम भवन के मुख्य पुजारी और श्री देवालय पूजक परिषद के मुख्य कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली ने स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट आरके विक्रमा शर्मा को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री राम कथा के प्रथम दिवस 6 अक्टूबर को पहले कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो सैक्टर 37 सी के श्री सनातन धर्म मंदिर पर अंतिम स्वागत उपरान्त संपन्न होगी। कलश यात्रा मार्ग में स्थानीय निवासी परवीन शर्मा और प्रदीप शर्मा भी अपने अपने निवास स्थान से स्वागत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

916524

+

Visitors