400 बच्चों ने ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता निरंकारी सत्संग भवन में

Loading

चंडीगढ़, शनिवार 3 अक्टूबर 2026 आर के विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा—-: संत निरंकारी मंडल, चंडीगढ़ की ओर से संत निरंकारी सत्संग भवन, सेक्टर-30, चंडीगढ़ में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 5 से 16 वर्ष की आयु के लगभग 400 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में 5-8 वर्ष, 9-12 वर्ष तथा 13-16 वर्ष के तीन आयु वर्गों में बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, यातायात नियमों का पालन तथा प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक जैसे विभिन्न सामाजिक विषयों पर सुंदर एवं संदेशात्मक चित्र बनाए। उनके चित्रों में पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के संदेश प्रभावशाली रूप से दिखाई दिए।इस अवसर पर ज़ोनल इंचार्ज श्री ओ.पी. निरंकारी जी, स्थानीय संयोजक श्री नवनीत पाठक जी तथा अन्य मुखी महात्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें सामाजिक एवं आध्यात्मिक दायित्व की भावना भी विकसित करती हैं।उन्होंने कहा कि यह आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित है। सतगुरु माता जी बच्चों को संस्कारवान, प्रकृति के प्रति संवेदनशील तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। इसी प्रेरणा के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन द्वारा बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों, उनके अभिभावकों तथा सेवादारों का आभार व्यक्त किया।l www.alphanewsindia.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

916516

+

Visitors