लूट रहे हैं पेट्रोल पंप मचा रहता प्रभावितों का हड़कंप ड

Loading

*नई दिल्ली रविवार 13/09/2026 आर के विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—-: क्या ₹99, ₹101 या ऑड अमाउंट में पेट्रोल डवलाने से पंप पर नहीं होगी गड़बड़ी? तो आप गलत हैं, जब भी हम पेट्रोल भरवाने फ्यूल पंप पर जाते हैं तो हम मीटर की रीडिंग को 00 देखकर ही फ्यूल भरवाते हैं। जीरो देखने को बाद लगता है कि सब कुछ ठीक है। हालांकि, एक फ्यूल पंप की मशीन में हमें धोखाधड़ी से बचने के लिए दूसरी रीडिंग को देखने जारूरी हो जाता है। इसी में एक डेंसिटी से जुड़ी होती है।*पेट्रोल पंप पर कैसे होती है गड़बड़ी:*पेट्रोल पंप पर हम या कई लोग अक्सर राउंड फिगर की जगह ऑड अमाउंट में पेट्रोल डलवाते हैं। जिसमें 99 रुपए, 101 रुपए, 103 रुपए, 119 रुपए या ऐसा ही कोई दूसरा अमाउंट शामिल रहता है। इसके पीछे लोगों का मानना होता है कि इस अमाउंट में पेट्रोल की चोरी नहीं हो पाएगी, क्योंकि राउंड फिगर वाले अमाउंट जैसे 100 रुपए, 110 रुपए, 150 रुपए, 200 रुपए या अन्य को मशीन में पहले से ही सेट कर दिया जाता है। जिसके चलते पेट्रोल कम मिलता है। यदि आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तब आप पूरी तरह गलत हो सकते हैं। दरअसल, गाड़ी में पेट्रोल किसी अमाउंट में कितना आएगा ये उसकी डेंसिटी तय करती है. दरअसल, जब भी हम पेट्रोल भरवाने फ्यूल पंप पर जाते हैं तो हम मीटर की रीडिंग को 00 देखकर ही फ्यूल भरवाते हैं। जीरो देखने को बाद लगता है कि सब कुछ ठीक है। हालांकि, एक फ्यूल पंप की मशीन में हमें धोखाधड़ी से बचने के लिए दूसरी रीडिंग को देखने जारूरी हो जाता है। इसी में एक डेंसिटी से जुड़ी होती है। चलिए आज इसी के बारे में समझते हैं। ताकि आगे से आपके साथ कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए।*आखिर क्या है डेंसिटी:*पेट्रोल पंप की मशीन में एक जगह पेट्रोल की डेंसिटी भी दिखाई देती है। डेंसिटी का मतलब होता है कि पेट्रोल-डीजल कितना प्योर और गाढ़ा है। तापमान बदलने के साथ फ्यूल की डेंसिटी भी बदलती है। अगर फ्यूल की डेंसिटी तय सरकारी मानकों के अनुसारों नहीं है तो इसका सीधा मतलब है कि पेट्रोल-डीजल में मिलावट की गई है या उसकी क्वालिट खराब है। मशीन की स्क्रीन पर लीटर और कीमत के साथ डेंसिटी का नंबर भी लिखा होता है। पेट्रोल की बात करें तो ये नंबर 720 से 775 kg/m³ (kg प्रति क्यूबिक मीटर) के बीच होनी चाहिए। वहीं, डीजल के लिए डेंसिटी 820 से 860 kg/m³ के बीच होना चाहिए। अगर मीटर पर डेंसिटी का नंबर इस रेंज से कम या ज्यादा है, तो मामला गड़बड़ है।*डेंसिटी नंबर गड़बड़ होने के नुकसान:*यदि पेट्रोल की डेंसिटी खराब कम या ज्यादा होती है, तो इसका मतलब ये होता है कि पेट्रोल में मिलावट है। यानी गलत डेंसिटी या मिलावटी फ्यूल होने से आपकी गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है। इसके अलावा, खराब क्वालिटी का पेट्रोल-डीजल लंबे समय तक डलवाते रहने से गाड़ी के इंजन, फ्यूल इंजेक्टर और स्पार्क प्लग पर भी बुरा असर पड़ता है। कुल मिलाकर आप पेट्रोल का पूरा अमाउंट देकर भी अपने लिए मिलावटी पेट्रोल खरीद लेते हैं। ऐसे में आप हमेशा पेट्रोल पंप मशीन पर डेंसिटी का नंबर भी जरूर देखें। अगर आपको डेंसिटी में कोई भी गड़बड़ी लगती है तो आप पेट्रोल पंप के कर्मचारी से फिल्टर पेपर टेस्ट करने के लिए कह सकते हैं। यह टेस्ट बिल्कुल फ्री होता है।🔶 🔷 🔜 साभार।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

891020

+

Visitors