डॉक्टर हरनेक सिंह हैरी की दिली इच्छा चढ़ी परवान पालकी बस सेवा श्री गुरुद्वारा नाडा साहिब को समर्पित

Loading

पंचकूला शुक्रवार 11-09-2026 आरके विक्रमा शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति —-डॉक्टर हरनेक सिंह हैरी की दिली इच्छा पालकी बस सेवा श्री गुरुद्वारा नाडा साहिब को समर्पित करके पूर्ण हुई। परिवार ने सेवा, श्रद्धा और गुरु घर के प्रति समर्पण की भावना को नया जीवन दिया ।। डॉ. हरनेक सिंह हैरी के परिवार की ओर से पालकी साहब बस की सेवा नाडा साहिब, मैनापाला सेवा, श्रद्धा और गुरु घरर्को एक भावपूर्ण मिसाल उस समय सामने आई, जब कलगीधर मानव सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. हरनेक सिंह हैरी की वर्षों से चली आ रही दिली इच्छा को श्रीमती करमजीत कौर हैरी और सुपुत्र डॉ गगनदीप सिंह हैरी, पुत्री जस सिमरन ने साकार करते हए पालकी बस सेवा श्री गुरु नाडा साहिब को समर्पित की। डॉ. हरनेक सिंह हैरी का जीवन मानव सेवा, सामाजिक सरोकारों और गुरु घर के प्रति समर्पण से जुड़ा रहा। उनकी इच्छा थी कि पालकी बस की सेवा गुरु घर को समर्पित की जाए, ताकि संगत और श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ यह सेवा लंबे समय तक गुरु घर के चरणों में समर्पित रहे।उनके इस भाव को उनकी पत्नी श्रीमती करमजीत कौर हैरी ने केवल एक इच्छा के रूप में नहीं रहने दिया, बल्कि उसे अपनी श्रद्धा और संकल्प के साथ वास्तविक सेवा का रूप दिया।पालकी बस को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब को समर्पित करना परिवार के लिए केवल धार्मिक सेवा नहीं, बल्कि डॉ. हरनेक सिंह हैरी की सोच, उनके सेवा-भाव और गुरु घर के प्रति उनकी आस्था को आगे बढ़ाने का माध्यम है।इस अवसर का भावनात्मक पक्ष यह भी रहा कि जिस सेवा की कल्पना डॉ. हरनेक सिंह हैरी ने अपने मन में संजोई थी, उसे उनकी जीवनसंगिनी ने पूरा कर उन्हें एक अनमोल श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. हरनेक सिंह हैरी (संस्थापक, कलगीधर मानव सेवा मिशन)मेरे जीवन का उद्देश्य हमेशा मानव सेवा और गुरु घर की सेवा रहा है। यह पालकी बस सेवा उसी विचार को आगे बढ़ाने का माध्यम है। डॉ. हरनेक सिंह हैरी श्रीमती करमजीत कौर हैरी का यह कदम समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश है कि सच्ची सेवा केवल किसी एक व्यक्ति की उपस्थिति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसके विचार और संकल्प आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रह सकते है।डॉ. हरनेक सिंह हैरी की दिली इच्छा आज पालकी बस सेवा के रूप में गुरु घर की सेवा में समर्पित होकर उनके सेवा-भाव को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। इस मौके पर गुरुद्वारा नाडा साहिब के मैनेजर परमजीत सिंह और हेड ग्रंथी गुरुद्वारा नाडा साहिब जगजीत सिंह और साध संगत मौजूद रही।परिवार की ओर से श्रीमती करमजीत कौर हैरी डॉ. गगनदीप सिंह हैरी जस सिमरन एवं समस्त परिवार उपस्थित रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

890201

+

Visitors