थार रही निहत्थे निर्दोषों को मार दबोचे आरोपी जो थे फरार तीसरा आरोपी भी किया गिरफतार

Loading

चंडीगढ़ मंगलवार 01/09/2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति —- सिटी ब्यूटीफुल एंड पीसफुल में थार कांड में 27 वर्षीय पवन कुमार की दुखदाई मौत के मामले में चंडीगढ़ की मुस्तैद पुलिस की बड़ी कार्रवाई के चलते थार जीप का मालिक सुभाष गिरफ्तार किया गया तो साथ ही मोनू जायसवाल भी हिरासत में लिया गया है। रेलवे स्टेशन के नजदीकी दरिया गांव में महिंद्रा थार की कथित टक्कर से 27 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई। जबकि उसका अपना भाई ज़ख़्मी हो गया। घटना के बाद तुरंत हरकत में आई स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संदिग्ध आरोपियों को राउंड अप किया है। पुलिस की यह कार्रवाई डीएसपी पी. अभिनंदन की निगरानी में अंजाम की गई। मामले में थार मालिक सुभाष और मोनू जायसवाल, निवासी हल्लोमाजरा, को राउंड अप किया गया है। बताया जा रहा है कि मोनू जायसवाल के खिलाफ पहले से कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त आरोपियों को राउंड अप करने में उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद ली गई। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और राउंड अप किए गए लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और बड़े कई हैरतअंगेज खुलासे हो सकते हैं।। खबर मिली है कि तीसरा आरोपी मलकीत भी गिरफ्तार कर लिया गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

876002

+

Visitors