![]()

चंडीगढ़ रविवार 30 अगस्त 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा— चंडीगढ़ परेड ग्राउंड सेक्टर 17 में आजकल तीन दिवसीय इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर की धूम मची हुई है। उक्त मेगा ट्रेड फेयर में देश विदेश के छोटे बड़े दुकानदार अपने-अपने स्टाल सजाए हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम परफ्यूम इत्र एक्सरसाइज सामान परिधानों की स्टाल्स आफिस घर का सामान, अचार मुरब्बा लकड़ी का सामान महंगा फर्नीचर इत्यादि स्थानीय उपभोक्ताओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। ड्राई-फ्रूट्स के दाम स्थानीय होलसेल और रिटेल दामों से कहीं ज्यादा हैं तो बिक्री सहज रूप से प्रभावित हो रही है। कपड़ों की वैरायटियां खूब हैं। सामान्य परिवारों के लिए यह खरीदना थोड़ा टेढ़ी खीर साबित हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेर में खाने पीने की स्टालों में सबसे ज्यादा ग्राहकों की भीड़ आपणो राजस्थान फूड स्टॉल पर देखी जा रही है। सेल काउंटर पर बैठे दीपक शर्मा के मुताबिक राजस्थानी व्यंजनों की धूम मची हुई हैं। देसी घी का घेवर, रबड़ी, दाल-बाटी चूरमा और प्याज दाल आदि की कचोरियां कड़ी और छोलों के साथ साथ यहां राजस्थानी थाली राजस्थानी स्वीट्स सोया चाप चाइनीस गोलगप्पे मुंबई स्ट्रीट फूड स्टॉल पर भीड़ देखी जा रही है। अल्फा न्यूज़ इंडिया के लिए फोटो जर्नलिस्ट “रक्षत शर्मा” ने पाया कि आपणो राजस्थान फूड स्टॉल पर दाल प्याज की कचौरियों की सेल काउंटर पर हंस हंस कर राजस्थानी व्यंजनों की जानकारी देते हुए देवेंद्र को सुनने वाले भी बढ़ते जा रहे हैं। मेगा ट्रेड फेयर की एंट्री फीस पर पर्सन फिफ्टी (50 ) रुपए है। स्थानीय प्रशासन द्वारा यहां अदद पीने के पानी की व्यवस्था तक ना किया जाना अखरता है। अंतर्राष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेयर में पुलिस व्यवस्था का प्रबंध ना होना भी आज सुरक्षा और भय की भावना को बल देता है।। दर्शकों उपभोक्ताओं के वाहनों की पार्किंग इंतजामों की अव्यवस्थाओं ने प्रशासन और नगर निगम आदि की मुस्तैदी और गम्भीरता की पोल खोल दी है। फेयर में शिरकत करते हुए खरीदारी करने वाली महिलाओं ने यहां वहां पसरी गंदगी की ओर भी खूब इशारे किए हैं ।

