![]()
चंडीगढ शुक्रवार 28/8/2026– आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा—– कच्चे धागे का मजबूत बन्धन बोले तो रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘सड़क सुरक्षा बंधन’ अभियान का आयोजन किया।। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, आईपीएस, डीजीपी, यूटी चंडीगढ़ के नेतृत्व तथा पुष्पेंद्र कुमार, आईपीएस, आईजीपी, यूटी चंडीगढ़, सुमेर प्रताप सिंह, आईपीएस, एसएसपी (सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक) के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान की देखरेख लखविंदर पांडे, डीएसपी/ट्रैफिक (आरएंडडी), डॉ. परवेश शर्मा, सीपीएस, डीएसपी/ट्रैफिक, सीटीपी द्वारा की गई। विशेष रूप से तैयार की गई राखी ‘सड़क सुरक्षा बंधन’ लोगों को बांधी गई। यह राखी प्रतिबद्धता, वचन और सुरक्षा का प्रतीक रही।आम जनता, विशेषकर महिलाओं और बच्चों, को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरित किए गए। पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। पुलिस अधिकारिदों एवं मौजूद लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।एसआई रोशनी देवी, इंचार्ज चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क, ने अपील की:आईएसआई-प्रमाणित हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें।निर्धारित गति सीमा का पालन करें।ट्रैफिक सिग्नल का सम्मान करें।लेन अनुशासन बनाए रखें।पैदल यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखें।आपातकालीन वाहनों को रास्ता दें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।चलो लगाएं पौधे,स्वस्थ बनेगा शहर हरियाली लाएंगे, जीवन बचाएंगे।


