जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन जोड़-तोड़ कवायद शुरू

Loading

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन चंडीगढ़ बृहस्पतिवार 26 अगस्त 2026 अनिल शारदा रक्षत शर्मा —-चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के 11 सितंबर को होने वाले बार चुनाव के लिए बीते कल बुधवार दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला श्रेणी और लाइब्रेरी सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के बीच हर्षोल्लास से नामांकन पत्र दाखिल किए। उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में सहायक व समर्थक भी पहुंचे और इस दौरान बड़े बड़े शक्ति प्रदर्शन देखने को मिले। उक्त नामांकन को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह बना रहा। कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। गुरूवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। वहीं, कांग्रेस आई जिला उपाध्यक्ष और वकील धीरज कुमार ने 10 वर्ष से कम वकालत अनुभव वाली श्रेणी के कार्यकारी सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया । यदि इस पद के लिए पांच से अधिक उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते हैं तो 11 सितंबर को कार्यकारी सदस्य के पद के लिए भी चुनाव होने की संभावना है। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनावी तस्वीर में अधिक स्पष्ट होगी। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। तमाम वातावरण चुनाव के लिए कमर कस रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

867712

+

Visitors