गाय माता को ‘राष्ट्र माता’ का मिले दर्जा, गोहत्या हो पूर्ण प्रतिबंधित- महंत मनु महाराज अल्फा न्यूज इंडिया ने किया समर्थन

Loading

चंडीगढ़ सोमवार 27 जुलाई 2026 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—देशभर में संत समाज द्वारा संचालित ‘गो सम्मान अभियान’ के अंतर्गत चंडीगढ़ में गौरक्षा विभाग चण्डीगढ़ के सहयोग से 3,28,600 नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्रित कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन चंडीगढ़ प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया। अल्फा न्यूज इंडिया ने महंत मनोज शर्मा मनु महाराज की “राष्ट्रीय मांग” का भरपूर समर्थन किया है.
महंत मनोज शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. प्रतिनिधिमंडल में चंडीगढ़ के गौरक्षा विभाग प्रमुख जितेंद्र सनातनी, धर्मपाल शर्मा, सह प्रमुख जितेंद्र रावत, सह प्रमुख संदीप शर्मा, तथा प्रीतम, सूरज, नीरज,रोहित, अमन,कृष्णा, अनिरुद्ध, किशोर सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन की ओर से अधिकारी उप मंडल मजिस्ट्रेट पवित्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा प्रमुख जितेंद्र सनातनी ने बताया कि ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गो रक्षा एवं गो सेवा के लिए सशक्त केंद्रीय कानून, गोशालाओं के विकास हेतु विशेष अनुदान, गोवंश के लिए चारा एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, तथा विद्यालयों के मिड-डे मील में देशी गाय के दूध एवं घी के उपयोग जैसी महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाई गई हैं।
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार को गौ संरक्षण के लिए कठोर एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 3,28,600 हस्ताक्षर केवल एक संख्या नहीं, बल्कि देशभर के गौ भक्तों की सामूहिक जनभावना और संकल्प का प्रतीक हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार संत समाज और करोड़ों नागरिकों की इस मांग पर गंभीरता से विचार कर गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेगी। मनु महाराज समय समय पर सामाजिक और सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की समस्याओं के प्रति समाज और सनातनी हिन्दुओं को जागृत करने के लिए भी बखूबी जाने पहचाने जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

829475

+

Visitors