![]()

जीरकपुर– बुधवार 24 जून 2026 आर के विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा— इनकम टैक्स विभाग चंडीगढ़ से बतौर उच्च अधिकारी सेवानिवृत्त पंडित सुधीर कुमार शर्मा जी के पिताजी पंडित ओम प्रकाश शर्मा जी का देहावसान सोमवार 15 जून 2026 को हो गया था। वीरेंद्र शर्मा से मिली जानकारी मुताबिक दिवंगत आत्मा के निमित्त रखे गए रसम पगड़ी और ब्रह्म भोज का आयोजन बृहस्पतिवार। 25 जून को इंपीरियल लान, होटल प्रीमियम फ्लेमिंगो नजदीक वेडिंग रिजॉर्ट इन फ्रंट ऑफ़ ‘के’ एरिया, जीरकपुर में किया जाएगा। ब्रह्म भोज बाद दोपहर 12:00 बजे और प्रेयर मीटिंग का समय बाद दोपहर 2:00 से 3:00 तक रहेगा। अल्फा न्यूज़ इंडिया परिवार ने पंडित ओमप्रकाश शर्मा जी के दिवंगत होने पर बेहद अफसोस जताते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। और दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति के लिए श्री विष्णु नारायण भगवान जी के चरणों में समर्पित और निस्वार्थ भाव से विनती की है कि शोकाकुल परिवार को यह सदमा सहने का सामर्थ्य और मार्गदर्शन करें। पंडित ओमप्रकाश शर्मा जी सनातन हिंदू धर्म की सभ्यता और संस्कृति के जीवन पर्यंत पोषक और संरक्षक रहे। परिवार में धर्म और कर्म की आस्था के प्रति विश्वास की प्रतिस्थापना है। पंडित ओम प्रकाश शर्मा जी अपने गंभीर चिंतन और मनन के धनी व्यक्ति थे। जिन्होंने परिवार को एक सूत्र में शिष्ट, सभ्य और अनुशासन भरे संयम और परिश्रम, परोपकार के सराहनीय सूत्र में बांधे रखा। और सामाजिक धार्मिक पारिवारिक सराकारों को बखूबी निभाते हुए अपनी भौतिक चराचर जगत की यात्रा पूरी की।।

