![]()
चंडीगढ़ हमीरपुर शनिवार 2305/2026 रक्षत शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा —-*** जेठ मास की तपती गर्मी और लू के थपेड़े भले चंगे स्वस्थ को भी चित करने में देर नहीं लगाई रहे हैं। यह माह आगजनी का असर लिए है। इसी कड़ी में आज दिल्ली से ऊना आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सुबह उस समय अफरा-तफरी चीख चीत्कार मचा, जब चंडीगढ़ उत्तर रेलवे स्टेशन के पास उक्त रेल के एक कोच से अचानक धुंए के गुब्बार उठने लगे और आग भड़कती गई। गनीमत रही कि मौके पर उपस्थित रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन स्टाफ ने दूरदर्शिता और तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर बखूबी काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा भयावह रेल हादसा होने से टल गया। उक्त घटना के दौरान यात्रियों में भय और असुरक्षा का माहौल देखा गया। शुक्र है प्रभु कृपा से और स्टाफ की मुस्तैदी से किसी यात्री के ज़ख़्मी होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण ट्रेन ऊना स्टेशन करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। गंतव्य पर पहुंचकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।।


