समर वोकेशन आया,,,,, पर नानी ने नहीं बुलाया

Loading

चंडीगढ़ शनिवार, 23 मई आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति—–आग उगलता दिनकर और चिलचिलाती बढ़ती गर्मी और लगातार जारी हीट वेव के कहर के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने विद्यार्थियों की शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। यू.टी. चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर शहर के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को इस साल 23 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गये है। डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यू.टी. के सरकारी स्कूलों में पहले ही 23 मई से समर वेकेशन घोषित की जा चुकी थी, लेकिन कई सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल अभी भी भीषण गर्मी के बावजूद फिजिकल क्लासें लगा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। विद्यार्थियों को भारी खुशी तू ही पर साथी निराशा ही हाथ लगी। अनेकों बच्चों ने बताया कि उनको बार-बार अपने घर बुलाने वाली नानी के घर से कोई बुलावा आया ही नहीं है। आधुनिक दौर में यही सबसे बड़ी विषमताएं विद्यमान हो रही हैं। परिवारों में प्यार अपनापन और विश्वास सामीप्य मोबाइल की लत बढ़ने से खत्म हो रहे हैं। लेकिन कुछ बच्चों को तो नानी मां का बुलावा आया है। उनके चेहरे गर्मी से और खुशी से लाल होकर खिलखिला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

737232

+

Visitors