![]()
पंचकूला शनिवार 23 मई 2026 हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा -**–हरियाणा में जिला सिरसा में जनगणना ड्यूटी करने वाले एक टीचर पर कुत्ते द्वारा अचानक हमला करने का मामला संज्ञान में आया है। उक्त टीचर के पांव पर कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया। पांव में कुत्ते के कटाने से जख्म गहरा हो गया और वे चक्कर खाकर नीचे गिर पड़े। इस पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए और उनको आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। ग्राम सरपंच को भी मामले में अवगत करवाया। जनगणना करने वाले अध्यापक समाज में असुरक्षा को लेकर भारी असंतोष और भय की स्थिति है।


