![]()
चंडीगढ़ जीरकपुर शनिवार 25 अप्रैल 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति — हॉकी ओलिंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जीरकपुर में शनिवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा। गुरबख्श सिंह हाल ही में लुधियाना के पास अपने पैतृक गांव गए हुए थे और शुक्रवार सुबह ही उनका भतीजा उन्हें जीरकपुर छोड़कर गया था। घर पहुंचने के कुछ समय बाद वह बाथरूम में गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 1968 मेक्सिको सिटी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। गुरबख्श तेज-तर्रार फॉरवर्ड के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने वेस्टर्न रेलवे और भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। रिटायरमेंट के बाद स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाई। 2010 में मुंबई हॉकी एसोसिएशन के ऑनरेरी सेक्रेटरी बने। उनके कार्यकाल में महिंद्रा स्टेडियम बना। उन्होंने मुंबई की टीमों को कोचिंग दी और भारत की महिला हॉकी टीम से भी जुड़े रहे। 1 अप्रैल 1942 को लायलपुर (अब फैसलाबाद, पाकिस्तान) में जन्मे गुरबख्श सिंह 20 साल की उम्र में हॉकी खेलने मुंबई आए थे। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। गुरबख्श सिंह को जानने और समझने मानने वाले लोग बहुत ही दुखी और निराश हो उनके साथ जिये पलों संस्मरणों की साझा कर रहे हैं।


