हिमाचल महासभा का वार्षिक स्थापना दिवस मनाया हिमाचली बैंठ की रही धूम

Loading

चंडीगढ़ 20 अप्रैल 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति — रविवार को रामलीला ग्राउंड सेक्टर 40 ए, चंडीगढ़ में अपना वार्षिक समारोह, हिमाचल दिवस एवं विक्रमी संवत बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया। महासभा द्वारा इस महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का समय 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निश्चित किया था। 4.30 बजे महासभा के अध्यक्ष प्रिथी सिंह प्रजापति एवम् समस्त कार्यकारिणी द्वारा बाबा जी का हवन/पूजन तथा शाम 5:,00 बजे आरती की गई। इस महोत्सव के मुख्य अतिथि डॉक्टर अंशुल कटारिया, चेयरमैन, आर्यन ग्रुप, प्रेसिडेंट (PUCA) ने मां सरस्वती की ज्योति प्रजलित करके इस सांस्कृतिक प्रोग्राम का शुभारंभ किया ।सांस्कृतिक प्रोग्राम में गायक विजय रतन मोदगिल ने सबसे पहले गणेश बंदना से शुरुआत करके हिमाचली गानों से आए हुए मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तथा बीच बीच में और भी कई हिमाचल महासभा के सदस्य एवं हिमाचली कलाकारों ने मंच में अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें एक नन्ही कलाकार आशवी धीमान जिसकी उम्र अभी केवल सात वर्ष है ने अपने गानों और डांस पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिमाचल की यह छोटी कलाकार अपनी इस कला से मालूम नहीं कितने खिताब अपने नाम कर चुकी है जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा बिखेर चुकी है। जिस भी कलाकार एवम् सदस्य ने इस महासभा के सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लिया सभी को हिमाचल महासभा के पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ द्वारा अपने वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया तथा आए हुए सभी मेहमानों को वार्षिक कैलेंडर वितरित किए। महासभा के इस वार्षिक महोत्सव में दूर-दूर से आई हुई हिमाचली संस्थाओं एवम् चंडीगढ से छोटी छोटी संस्थाओं ने भी अपनी उपस्थिति दी, जैसे कालका, रोपड़, डेराबसी, मोहाली, चंडीगढ़ इत्यादि। महासभा द्वारा आए हुए मेहमानों के लिए हिमाचली व्यंजन धाम का भी आयोजन किया जो हिमाचल से आए हुए रसोईयों द्वारा तैयार की गई थी जिसमें कई तरह के व्यंजन बनाए गए थे। सभी आय हुए मेहमानों को हिमाचली रीति रिवाज भूमि पर बैठाकर पतलों पर खाना खिलाया गया। मुख्य अतिथि अंसुल कटारिया चेयरमैन, आर्यन ग्रुप, प्रेजिडेंट (पी. यू. सी. ए.) ने अपने भाषण में हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ को विश्वास दिलाया कि वे अपने कॉलेज में हिमाचल के 50 (एस. सी. एस. टी.) विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश देगी जिन्हें हिमाचल महासभा (पंजीकृत) चंडीगढ़ द्वारा उनके पास भेजा जाएंगा। महासभा के अध्यक्ष एवं महासभा की पूरी कार्यकारिणी ने आए हुए मुख्य अतिथि एवं सभी मेहमानों का इस महोत्सव को पूर्ण रूप से सफल बनाने में बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

688755

+

Visitors