वार्ड 05 में भाजपा कार्यालय का अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Loading

चंडीगढ़ रविवार 12 अप्रैल 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल कुमार रक्षत शर्मा—- स्थानीय सेक्टर 13 के मनीमाजरा में आगामी नगर निगम चुनावों को मद्देनजर रखते हुए (भाजपा) ने वार्ड नंबर 5 में अपना चुनावी कार्यालय खोला है। इस कार्यालय से वार्ड नंबर 4 और वार्ड नंबर 6 से संबंधित सभी बैठकों और चुनावी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। कार्यालय का विधिवत शुभारंभ भाजपा के प्रधान जितेंद्र मल्होत्रा द्वारा किया गया। इस मौके पन पार्टी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। शुभारंभ समारोह में राणा जैलदार, वासु, जगतार सिंह जग्गा, सरबा ज़ैलदार, कुशपाल, गुरप्रीत ज़ैलदार और दिविंदर ज़ैलदार सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूती देने और वार्ड में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह कार्यालय क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

681690

+

Visitors