![]()
चंडीगढ़ शनिवार 14 मार्च 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा —–पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के ओएसडी अमित तिवारी के पिता राकेश तिवारी का आज शनिवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन से परिवार, मित्रों और परिचितों में शोक की लहर है।परिवार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, राकेश तिवारी का 14 मार्च 2026 को शांतिपूर्वक निधन हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।राकेश तिवारी अपने पीछे पुत्र अमित तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को शोकाकुल छोड़ गए हैं।परिजनों के अनुसार, दिवंगत राकेश तिवारी का अंतिम संस्कार रविवार, 15 मार्च 2026 को बाद दोपहर एक बजे में किया जाएगा। परिवार की ओर से बताया गया है कि शोक संवेदनाएं अमित तिवारी को उनके निजी मोबाइल नंबर 80863-28313 पर भी प्रेषित की जा सकती हैं। शोक संतप्त परिवार ने सभी शुभचिंतकों और परिचितों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। अल्फा न्यूज़ इंडिया निस्वार्थ भाव से मानवीय मूल्यों को बनाए रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति और मार्गदर्शन करें। साभार।।।


