हिंदू धर्म रक्षिकाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर ठूंस डाला जेल में

Loading

चंडीगढ देहरादून 13/3/2026 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति— नयी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर सांप्रदायिक स्लोगन लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सहारनपुर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. हिंदू रक्षा दल से जुड़ी दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की दीवारों पर ‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है’ जैसे आपत्तिजनक स्लोगन लिखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में सुलेखा, शारदा और मानव केंद्र (जितेंद्र राघव) शामिल हैं, जो देहरादून के रहने वाले हैं और हिंदू रक्षा दल से जुड़े बताए जा रहे हैं. 

आपको बता दें कि इन लोगों ने 26 फरवरी को एक्सप्रेसवे पर स्प्रे पेंट से नफरती बातें लिखी थीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. एनएचएआई (NHAI) कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने शांति भंग और दंगा भड़काने की साजिश रचने की धाराओं में यह कार्रवाई गुरुवार शाम को की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

654488

+

Visitors